नई दुल्हन के लिए ये मंगलसूत्र डिजाइन है सबसे बेस्ट, आप भी करें ट्राई

punjabkesari.in Thursday, Nov 03, 2022 - 02:17 PM (IST)

मंगलसूत्र हर विवाहित लड़की के गले की शान होता है। ये मंगलसूत्र न सिर्फ सुहाग की निशानी है बल्कि एक विवाहित महिला की सबसे बेशकीमती संपत्ति है। बदलते समय के साथ-साथ मंगलसूत्र के डिजाइन भी अपडेट हो जाते हैं और आज हम अपने आसपास कई नए व ट्रेंडी मंगलसूत्र डिजाइन देख सकते हैं। पारंपरिक सोने से लेकर सुंदर हीरे तक आपको अपनी शादी के लिए एक अच्छा डिजाइन चुनने के लिए कई विकल्प मिलेंगे। मंगलसूत्र हर सुहागन के गले में जरुर देखेंगी लेकिन मार्केट में अब ऐसे मंगलसूत्र के डिजाइन आ चुके हैं जो सिर्फ गले में ही नहीं पहने जाते बल्कि आप उसे अपने हाथों में भी पहन सकती हैं। आपकी शादी होने वाली है या फिर आप अपने लिए नया मंगलसूत्र बनवाने के बारे में सोच रही हैं तो आप ये लेटेस्ट डिज़ाइन के मंगलसूत्र जरुर देख लें।

सॉलिटेयर डायमंड मंगलसूत्र 

यह मंगलसूत्र एक दम सिंपल और सुंदर है। अगर आप एक सरल और सुंदर विकल्प की तलाश में हैं तो यह छोटा हीरा लटकन मंगलसूत्र सबसे अच्छा विकल्प होगा। यह डायमंड मंगलसूत्र ट्रेडिशनल और वेस्टर्न दोनों आउटफिट्स के साथ अच्छा लगता है। इसलिए, यदि आप कम से कम दुल्हन के रूप में चुनने की योजना बना रहे हैं तो यह कम कीमत वाला डिज़ाइन लुभावनी दुल्हन के गहने के योग्य है। 

माॅडर्न फ्लाॅवर मंगलसूत्र

इस तरह का मंगलसूत्र डिजाइन आज कल काफी ट्रेंड में है। इस चमचमाते डिजाइन में दो छोटे फूल लगे हैं जो सोने और हीरे से बने हैं। यह लुभावना फ्लोरल डिज़ाइन ब्राइडल लहंगे या किसी भी एथनिक वियर के साथ अधिक ग्लैमरस लगता है। इस खूबसूरत पेंडेंट को आप किसी भी वेस्टर्न आउटफिट के साथ पहन सकती हैं। 

ब्रेस्लेट वाला मंगलसूत्र

अगर आपको गले में मंगलसूत्र पहनना थोड़ा भारी लगता है तो आप ब्रेस्लेट वाला मंगलसूत्र ट्राई कर सकती हैं जो काफी ट्रेंडी है और आपको नया लुक भी देता है। ये आपको अलग-अलग डिजाइन में मार्किट में मिल जाएंगे। इस ब्स्लेट मंगलसूत्र में भी की डिज़ाइन आते हैं आप अपने बजट के हिसाब से गोल्ड या डायमंड का मंगलसूत्र बनवा सकती हैं।

लड़ी वाला मंगलसूत्र

पेंडेंट वाला मंगलसूत्र का डिज़ाइन अब पुराना हो चुका है। इस तरह के चेन वाले और खासकर लड़ी वाले मंगलसूत्र के डिज़ाइन इन दिनों मार्केट में काफी डिमांड में है। इस तरह के मंगलसूत्र पहनने के बाद आपको गले में नेकलेस पहनने की जरुरत भी नहीं होती। पार्टी में भी आप इसे बड़े ही आराम से पहनकर जा सकती हैं।

मंगलसूत्र वाली चूड़ियां

शादी के समय गोल्ड की चूड़ियां और कड़े तो हर लड़की को मिलते हैं और वो उन्हें अपने हाथों में पहनती भी हैं लेकिन क्या आपने मंगलसूत्र वाली चूड़ियों और कड़े के ये डिज़ाइन इससे पहले देखे थे, अगर नहीं तो आप आज ही इस तरह के डिज़ाइन अपने लिए देखकर बनवा सकती हैं। ऐसी चूड़ियां आपकी कलाईयों में देखकर आपकी मैरिड फ्रेंड्स भी इसे अपने लिए जरुर डिज़ाइन करवाएंगी। 

कस्टमाइज्ड नेम मंगलसूत्र

आजकल पहनने वाले कई एक्ससरीज पर लोग अपने पार्टनर का नाम कस्टमाइज्ड करवाते हैं जो काफी ट्रेंड में है। ऐसे में आप भी कस्टमाइज्ड मंगलसूत्र तैयार करवा सकते हैं। इससे आप अपने पार्टनर के प्रति प्यार भी जाहिर करने का काफी अच्छा तरीका है।

ट्रेंडिंग राशि साइन मंगलसूत्र

क्या आपने सोनम कपूर को उनकी शादी के बाद की तस्वीरों में एक भव्य राशि मंगलसूत्र पहने हुए देखा है। अपने कीमती गहनों को अपनी और अपने साथी की राशि के अनुसार अनुकूलित करके अपने धार्मिक विश्वास को उसमें शामिल कर सकते हैं। अपने धार्मिक विश्वास को प्रकट करने की यह यूनीक कंसेप्ट है और आपकी शादी के रूप में आकर्षण भी जोड़ती है। नई दुल्हन के गले में ये मंगलसूत्र डिजाइन आपके मेहमानों का ध्यान खींचने के लिए एक बहुत बेहतरीन ऑप्शन है।

Content Writer

vasudha