छोटी हो या बड़ी बालकनी डेकोरेट करने के लिए यहां से ले ढेरों आइडियाज

punjabkesari.in Monday, Aug 10, 2020 - 12:51 PM (IST)

लोग आज कल फ्लैट में रहना पसंद करते हैं। वैसे तो फ्लैट में हर सुविधा मिलती है। मगर कुछ लोगों को स्पेस प्रॉब्लम का सामना करना पड़ता है। अब बहुत से लोगों को बालकनी में गार्डन बनाने का शौंक होता है। मगर जगह कम होने के चलते गार्डन बनाना मुश्किल होता है। मगर आप चाहें तो कम जगह में भी कुछ अलग सजावट के आइडियाज अपनाकर इसे सुंदर तरीके सेडेकोरेट कर सकते हैं। तो चलिए आज हम आपको कुछ ऐसे यूनिक आइडियाज देते हैं जिसे अपना कर आप अपनी छोटी सी बालकनी को भी डिफरेंट और अट्रैक्टिव लुक दे सकते हैं। 


आप अपनी बालकनी को छोटे- छोटे पौधे लगा कर सजा सकते हैं। 

पौधे के साथ साइड पर अपने बैठने के लिए कुर्सी और टेबल भी रख सकते हैं। 

अपनी बालकनी की ग्रिल को पौधों से सजा सकते हैं। 

अपनी बालकनी की ग्रिल पर छोटे-छोटे गमले लटका सकते हैं। इससे आपकी बालकनी सुंदर भी लगेगी साथ में आपकी जगह भी बच जाएगी। 

आप अपनी दीवार पर एक स्टैंड लगाकर इसमें फ्लावर पॉट को रख सकते हैं। इससे आपको अच्छी खुशबू मिलने के साथ ठंडी हवा भी मिलेगी। 

सुंदर रंग- बिरंगे फूलों के प्लांट भी लगाने से बालकनी को अट्रैक्टिव लुक मिलेगा। 

 

 

Content Writer

neetu