जिया खान संग हाथों में हाथ डाले नजर आए थे महेश भट्ट, यूजर्स बोले- शर्म आती है

punjabkesari.in Friday, Jul 17, 2020 - 01:57 PM (IST)

बाॅलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से फिल्ममेकर महेश भट्ट पर लोग जमकर निशाना साध रहे हैं। एक्टर के निधन के बाद महेश भट्ट एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती के साथ अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। सुशांत के फैंस इन दोनों को एक्टर की मौत का जिम्मेदार मान रहे हैं।

इन सब के बीच महेश भट्ट का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे वीडियो में महेश भट्ट के साथ दिवंगत एक्ट्रेस जिया खान नजर आ रही है। वीडियो में साफ देखा ज सकता है कि कैसे दोनों हाथों में हाथ डाले दिखाई दे रहे हैं। 

 

इस वीडियो के वायरल होते ही लोगों ने महेश भट्ट को ट्रोल करना शुरू कर दिया। एक यूजर ने लिखा, 'हां वह असामान्य है।' 

एक अन्य यूजर ने लिखा, 'ऐसे लोगों पर शर्म आती है।' 

एक यूजर ने लिखा, 'महेश भट्ट को अरेस्ट करो।' 

वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'वह एक बदसूरत साइको है ... गंदगी का टुकड़ा और उसके परिवार के सभी उसका बचाव करने के लिए आते हैं।' 

बता दें सुशांत की मौत के बाद रिय चक्रवर्ती के साथ महेश भट्ट की दो साल पुरानी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी।

Content Writer

Bhawna sharma