26 दिसंबर को लगेगा साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, ये राशियां रहें सावधान

punjabkesari.in Monday, Dec 23, 2019 - 02:38 PM (IST)

इस वर्ष का आखिरी सूर्य ग्रहण 26 दिसंबर दिन वीरवार को लगने जा रहा है। भारतीय समय  के अनुसार यह ग्रहण सुबह 8 बजकर 17 मिनट पर लगेगा और 10 बजकर 57 मिनट पर समाप्त हो जाएगा। शास्त्रों के अनुसार इस ग्रहण का असर सभी राशियों पर लगभग एक जैसा रहेगा।

 

भारत के साथ इन देशों में भी दिखेगा ग्रहण

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण भारत के साथ-साथ नेपाल, पाकिस्तान, श्रीलंका, मालदीव, बांग्लादेश, भूटान, चीन, म्यांमार, अफग़ानिस्तान और एशिया महाद्वीप के अन्य देशों, अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के महाद्वीपों पर भी देखने को मिलेगा।

कौन सी राशियों पर क्या दिखेगा असर?

- मेष राशि वालों को इस ग्रहण के दौरान थोड़े अपमान का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में इस दौरान किसी भी बहस बाजी से खुद को दूर रखें।

- वृष राशि वाले इस दौरान कुछ बाहर का खाने से बचें। ग्रहण के दौरान उनकी सेहत बिगड़ने के कुछ चांसिस दिख रहे हैं।

- मिथुन राशि वालों के जीवन साथी की सेहत बिगड़ने की आशंका है, ऐसे में थोड़ी बहुत शिकायत होने पर पहले से ही डॉक्टर से संपर्क कर लें।

- कर्क राशि वालों के लिए यह ग्रहण शुभ साबित होने वाला है। इस दौरान आपको कोई न कोई अच्छी खबर जरुर सुनने को मिलेगी।

- सिंह राशि वालों को हल्की-फुल्की चिंता जरुर सता सकती है। मगर घबराने वाली कोई बात नहीं है।

- सिंह राशि की तरह कन्या राशि वालों के लिए भी स्थिति कुछ कष्टदायक हो सकती है।

- तुला राशि वालों को धन से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिलने की आशंका है।

- वृश्चिक राशि वालों को धन हानि हो सकती है।

- धनु राशि को भी किसी तरह का कष्ट जरुर पहुंच सकता है।

- मकर राशि वालों को भी कुछ सावधान रहने की जरुरत है, इन्हें भी कुछ हद तक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

- कुंभ राशि वालों को इस दौरान लाभ मिलने के संकेत हैं।

- मीन राशि वालों की खुशियों में इस दौरान वृद्धि देखने को मिलेगी।

कुल मिलाकर मेष, मिथुन, तुला और वृश्चिक राशि वाले लोगों को सावधान रहने की सलाह दी जाती है। जबकि अन्य राशि वालों के लिए सब कुछ ठीक रहेगा। 
 

Content Writer

Harpreet