सिद्धू मूसेवाला का हुआ अंतिम संस्कार, रोते बिलखते माता-पिता ने दी जवान बेटे को बिदाई

punjabkesari.in Tuesday, May 31, 2022 - 04:35 PM (IST)

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला का आज उन्हीं के खेतों में अंतिम संस्कार किया गया। मूसेवाला को आखिरी विदाई देने के लिए उनके परिवारवाले और लाखों फैंस पहुंचे। सिंगर की अंतिम यात्रा उनके पसंदीदा ट्रैक्टर में निकाली गई। इस दौरान ट्रैक्टर में सिद्धू के पार्थिव शरीर के साथ उनके माता-पिता भी मौजूद थे।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

बेटे की मौत से टूटे सिद्धू के पिता

अंतिम यात्रा के दौरान सिद्धू के पिता इतने भावूक हो गए कि उन्होंने अपने सिर की पगड़ी उतार दी। उन्होंने पगड़ी उतारकर सिद्धू के फैंस और चाहने वालों का धन्यवाद किया है। सिद्धू का अंतिम संस्कार करने से पहले उनकी मां ने उनके बाल बनाकर सिंगर को लाल रंग की पगड़ी पहनाई और दूल्हे की तरह सजाया। सिंगर के पिता ने अपने जवान बेटे को मुख्याअग्नि दी। सिंगर का संस्कार शमशान के बजाय खेतों में करने के फैसला लिया गया। सिद्धू के माता-पिता ने कहा है वह अपने बेटे का स्टैचू बनवाएंगे। सिंगर के अंतिम संस्कार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसे देखकर हर कोई भावूक हो रहा है।  

29 मई को हुई सिद्धू की हत्या

सिद्धू को पंजाब सरकार के द्वारा कड़ी सुरक्षा दी गई थी। उनकी हत्या के एक दिन पहले ही पंजाब सरकार ने सिंगर की सुरक्षा कम की थी। जिसके बाद 29 मई की शाम को उनके गावंं मानसा में कुछ अज्ञात लोगों ने गोली मारकर सिंगर की हत्या कर दी थी। हालांकि उन्हें अस्पताल भी ले जाया गया पंरतु उससे पहले ही सिद्धू की सांसें रुक गई थी। भले ही सिद्धू मूसेवाला दुनिया को अलविदा कह गए हो लेकिन अपने गानों के जरिए वह हमेशा लोगों के दिलों में जिंदा रहेंगे।

Content Writer

palak