दुनिया की सबसे बड़ी Metros, जिस में हर कोई चाहेगा सफर करना!

punjabkesari.in Tuesday, Feb 14, 2017 - 06:47 PM (IST)

ट्रैवलिंग: मेट्रो स्टैशन एक ऐसी यातायात व्यवस्था है, जो सफर को आसान बना देती है। पहले समय में मेट्रो की सुविधा इतनी खास नहीं थी लेकिन सबसे पहले मेट्रो की शुरूआत लंदन और यूरोप में की गई। सड़क पर ज्यादा ट्रैफिक के कारण मेट्रोज का निर्माण किया गया है। धीरे-धीर यह मेट्रो लोगों की लाइफ का हिस्सा बन गई और हर व्यक्ति इसपर निर्भर हो गया है। वैसे तो दुनिया में कई मैट्रो स्टेशन है, जो बेहद ही खूबसूरत लगते है। आज हम ऐसे मेट्रोज के बारे में बताने जा रहें है, जो काफी बेहतरीन मेट्रो है। 

 

1. टोक्यो मेट्रो, जापान

जापान के टोक्यो दुनिया को दुनिया के टॉप 10 मेट्रो में से एक माना जाता है। इसमें 100 से अधिक स्टेशन है। इस मेट्रो में हर साल लगभग  2 अरब लोग सफर करते है। 

2. द मॉस्को मेट्रो, रूस

रूस का यह मेट्रो दुनिया का सबसे बड़ा मेट्रो है। यह मेट्रो कुल दूरी 325 कि.मी तैय करती है और लगभग 2.5 अरब लोग इस पर सवार होते है। इन मेट्रो को काफी अच्छे से डिजाइन्स किया जाता है। 

3. मेक्सिको सिटी मेट्रो

मेक्सिको के मेट्रो भले ही कम सवारी ढोती है लेकिन कुल दूरी 226 कि.मी तैय करती है। 

4. बीजिंग मेट्रो स्टेशन, चीन

चीन के बड़े-बड़े मेट्रो स्टेशन और तेज़ रफ्तार वाली मेट्रो के लिए जाना जाता है।  इसके कुल 323 मेट्रो स्टेशन हैं। बीजिंग मेट्रो स्टेशन में साल भर में करोड़-अरब लोग आते-सफर करते है। 

5. शंघाई मेट्रो स्टेशन, चीन

चीन उसके रेलवे, मेट्रो स्टेशन के लिए काफी मशहूर है। इसी के अलावा शंघाई मेट्रो 538 कि.मी दूरी तैय करती है। साथ ही साल भर में यहां लगभग 2.5 अरब लोग यात्रा करने आते है। 

Punjab Kesari