बेबी बंप के साथ  रैम्प वॉक कर छा गई मासूम, ये बिंदास हसीनाएं भी प्रेग्नेंसी में मचा चुकी है धमाल

punjabkesari.in Saturday, Oct 15, 2022 - 10:26 AM (IST)

लैक्मे फैशन वीक में हसीनाओं के एक से बढ़कर एक लुक देखने को मिल रहे हैं। इस बार इस शो की जान रही सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर और फैशन व्लॉगर मासूम मीनावाला जो बेबी बंप के साथ रैंप पर उतरी।


 डिजाइनर गौरी एंड नयनिका की Showstopper बनी  मासूम का लुक बेहद शानदार था। ऑफ शोल्डर ऑल व्हाइट ड्रेस में वह किसी परी से कम नहीं लग रही थी।  अपने इस आउटफिट के साथ उन्होंने बालों को बांधना सही समझा।


आमतौर पर माना जाता है कि शादी और बच्चों के बाद महिलाओं का करियर खत्म हो जाता है, लेकिन मासूम ने यह रैंप वॉक उन सबकी धारणाओं पर एक बेहतरीन जवाब दे दिया है। रैंप वॉक के दौरानवह आत्मविश्वास से भरी हुई नजर आई। 


बता दें कि अपनी प्रेग्नेंसी के अनाउन्समेंट के बाद से मासूम ने बिना किसी झिझक के अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट कर रही हैं। मासूम से पहले भी कुछ एक्ट्रेसेज ने प्रेगनेंसी के दौरान फैशन शोज़ में हिस्सा लेकर अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट किया था। 


देश की टॉप मॉडल्स में से एक कैरल ग्रेसियस ने भी बेबी बंप के साथ रैंप वॉक कर दुनिया को हैरान कर दिया था। गुलाबी और हरी रंग की साड़ी में वह बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आई थी। 


याद हो कि करीना ने भी अपनी प्रेगनेंसी के आखिरी ट्राइमेस्टर में रैंप वॉक कर धमाल मचा दिया था। उन्होंने  2017 में लैक्मे फैशन वीक के ग्रैंड फिनाले में सब्यसाची के एक खूबसूरत ग्रे लहंगे में रैंप वॉक किया था।


मीरा राजपूत भी साल 2016 के लैक्मे फैशन वीक के लिए रैंप पर उतरी थीं।  मीरा इस दौरान पेस्टल पिंक रंग के अनारकली सूट में नजर आई थीं, जिस पर गोटा पट्टी का काम शामिल था।


एक्ट्रेस नेहा धूपिया रैम्प वॉक के दौरान बिंदास बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आई।  इस दौरान नेहा धूपिया क्रीम कलर की ड्रेस में खूबसूरत लग रही थी और साथ में उनके पति मैचिंग कलर के कुर्ते पजामे में जचे। 

Content Writer

vasudha