लैक्मे फैशन वीक में  मलाइका अरोड़ा ने लगाए चार चांद,  Bridal Look ने जीत लिया दिल

punjabkesari.in Monday, Oct 11, 2021 - 09:40 AM (IST)

लक्मे फैंशन वीक हो और मलाइका अरोड़ा ना हो ऐसा तो हो नहीं सकता। लक्मे फैंशन वीक 2021 के आखिरी दिन बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका ने अपनी अदाओं से एक बार फिर धमाल मचा दिया।  डिजाइनर अन्नू के लिए शो स्टॉपर बनी मलाइका का लाल रंग के लहंगे में कमाल की लग रही थी। 


हमेशा की तरह ग्लैमरस और खूबसूरत दिखने वाली मलाइका  शो की जान थी। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही तस्वीरों में  मलाइका  अरोड़ा डीप नेक ब्लाउज और रेड कलर के लहंगे में नजर आई। 


ग्लैमरस एक्ट्रेस ने मलाइका ने हेवी नेकलेस, मांग टीका और चेरी कलर की लिप्स्टिक से अपने लुक को कंप्लीट किया। साथ में  मैचिंग दुपट्टा भी कैरी किया।


वीडियो में देख सकते हैं कि  मलाइका दुल्हन की तरह शरमाती हैं। इसके बाद अपने दुपट्टे को हटा कर पोज देती हैं।


इस सुर्ख रंग के लहंगे में गोल्डेन कलर की हैवी एम्ब्रॉयडरी की गई थी। इसके साथ  छोटी-छोटी मोतियों का बारीक काम किया गया था।


लक्मे फैशन वीक के आखिरी दिन मलाइका के अलावा करीना कपूर, सोहा अली खान, दिव्या खोसला कुमार और चित्रांगदा सिंह ने रैंप वॉक किया। 


 

Content Writer

vasudha