OMG! घर में कोई मरा तो यहां काट दी जाती है महिलाओं की उंगलियां

punjabkesari.in Tuesday, Oct 13, 2020 - 04:09 PM (IST)

हमारी दुनिया अनेक विविधताओं से भरी है। यहां अलग अलग जाति-धर्म के लोग रहते हैं और सभी के अपनी अपने रिवाज हैं। हर जगह अलग अलग परंपराएं हैं लेकिन कईं परंपराएं तो ऐसी  भी होती हैं जो सुनने में हमें काफी अजीब लगती हैं। तो चलिए आज हम आपको  इंडोनेशिया की एक ऐसी परंपरा बताते हैं जिसे सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे। 

महिलाओं की काटी जाती हैं उंगली

महिलाओं को लेकर हमारी दुनिया में बहुत सी अलग अलग परंपराएं हैं जिन्हें मानना महिलाओं के लिए अनिवार्य ही होता है। हम आज जिस रिवाज की बात कर रहे हैं उसके तहत इंडोनेशिया के एक कबीले में  दानी जनजाति में अगर किसी की मौत हो जाए तो वहां महिलाओं की उंगली काट जी जाती है। ऐसा करके वह शोक जताते हैं। जी हां...आप को भी यह सुनने में काफी अजीब लग रहा होगा लेकिन वहां ऐसा ही किया जाता है। अगर किसी शख्स की मौत होती है तो उसी के घर की किसी एक महिला की एक उंगली काट दी जाती है। 

क्या है परंपरा के पीछे की वजह?

यह 'दानी’ कबीला पापुआ गिनी के तहत आता है यहां आदिवासी रहते हैं। अगर बात इस परंपरा के पीछे के कारण की करें तो ऐसा माना जाता है कि अगर महिलाओं की उंगली काट दी जाएगी तो मरने वाला शख्स भूत बनकर परिवार वालों को नहीं डराएंगे। 

ऐसे काटी जाती है उंगली

औरत की उंगली काटने से पहले उसे कसकर बांध दिया जाता है ताकि खून का प्रवाह रूक जाए और फिर नाखून तक उंगली को काट दिया जाता है। इतना ही नहीं यहां रह रही बहुत सी ऐसी महिलाएं हैं जिनकी एक उंगली नहीं है या फिर जो अपनी सारी उंगलिया ही गवा बैठीं हैं। 

खबरों की मानें तो अब इस प्रथा पर रोक लगा दी गई है लेकिन अभी भी कुछ लोग इसे मानते हैं। 

Content Writer

Janvi Bithal