मार्क जुकरबर्ग के अरबपति होने का रिकॉर्ड तोड़ने वाली है यह लड़की!

punjabkesari.in Thursday, Jul 26, 2018 - 01:27 PM (IST)

आजकल लड़कियां पढ़ लिख कर अच्छा मुकाम हासिल कर रही हैं। मां-बाप भी तब अपनी बेटियों पर गर्व महसूस करते हैं जब उन्हें किसी विख्यात कंपनी में जॉब मिलती है। वहीं, कुछ लोगों की सोच होती है कि लड़कियां नौकरी तो कर लेती हैं लेकिन बिजनेस में कुछ खास नहीं कर पाती। ऐसे लोगों का सोच को बदल रही है काइली जेनर, जो सिर्फ 20 साल की है, अनुमान लगाया जा रहा है कि वह मार्क जुकरबर्ग को टक्कर देने वाली है, जिन्होने 23 साल की उम्र में दुनिया के सबसे युवा अरबपति बनने का खिताब हासिल कर लिया था।


फेसबुक के मालिक मार्क जुकरबर्ग ने सबसे कम उम्र में दुनिया के करोड़पकि होने का रिकॉर्ड बना लिया था। अब काइली जेनर नाम की एक लड़की इस जल्द ही उनके रिकॉर्ड को तोड़ सकती है। यह अनुमान फोर्ब्स की लिस्ट से लगाया जा रहा है। अगले साल के रिकॉर्ड में काइली मार्क से सबसे कम उम्र के अरबपति बनने का तमगा छीन लेेंगी। काइली अगस्त महीने में 21 साल की हो जाएंगी, अब उनकी कमाई के बारे में बात की जाए तो वह लगभग 90 करोड़ डॉलर (तकरीबन 6117 करोड़ रुपये) से ज्यादा कमा लेती हैं। आपको बता दें कि काइली जेनर कार्दशियन परिवार से संबंधित हो वो जानी-मानी एक्ट्रेस किम कार्दशियन की सौतेली बहन हैं। वह सोशल मीडिया ट्विटर और इंस्टाग्राम पर भी बहुत एक्टिव है। ट्विटर पर काइली को 2.56 करोड़ लोग और स्टाग्राम पर उनके 1.64 करोड़ लोग फॉलो कर रहे हैं। 




एक सफल बिजनेसवुमैन होने के साथ-साथ काइली एक रियलिटी टीवी स्टार भी है। उन्होने महज 2 साल पहले ‘काइली कॉस्मेटिक्स’ (Kylie Cosmetics) नाम मेकअप कंपनी शुरू की, जिसमें सबसे पहले सिर्फ 2,000 रुपये की लिप किट के साथ शुरुआत की। धीरे-धीरे उनका कारोबार बढ़ने लगा और फोर्ब्स के मुताबिक,अब तक काइली 63 करोड़ डालर से भी ज्यादा की कीमत के प्रॉडक्ट्स सेल कर चुकी हैं। उनकी कंपनी की कीमत के बारे में बात करें तो इसका लगभग वेल्यू 80 करोड़ लगाई गई है, जो आने वाले समय में बढ़ने का अंदाजा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक काइली की कंपनी में 7 फुल टाइम और 5 पार्ट टाइम कर्मचारी काम कर रहे हैं। 
 

Content Writer

Priya verma