Summer Fashion: सिर्फ सूट ही नहीं Kurtis भी देंगी गर्मियों में Comfortable लुक

punjabkesari.in Wednesday, Jun 07, 2023 - 01:01 PM (IST)

बदलते मौसम में लड़कियां अपने ड्रेसिंग सेंस को लेकर थोड़ा कंफ्यूज हो जाती हैं। ऐसे में उन्हें समझ नहीं आता कि क्या पहनें जो स्टाइलिश होने के साथ-साथ कंफर्टेबल भी हो। आपकी कंफ्यूजन दूर करने के लिए आपको कुछ ऐसे समर कुर्ते बताते हैं जिन्हें आप इस गर्मियां ट्राई कर सकते हैं। इन कुर्तों में आप स्टाइलिश दिखने के साथ-साथ कंफर्टेबल भी महसूस करेंगी। खासकर बॉलीवुड सेलेब्स के कुर्ते इस समर आप अपने वॉर्डरोब में शामिल कर सकते हैं।

सोनाक्षी सिन्हा का यह प्रिंटेड कुर्त आप प्लाजो के साथ वियर कर सकती हैं। लॉन्ग ईयररिंग्स और ओपन हेयर्स के साथ आप अपना ऑवरऑल लुक कंप्लीट कर सकती हैं।

कॉटन का कुर्ता अगर आप पहनने की सोच रही हैं तो सारा अली खान से इंस्पीरेशन ले सकती हैं। ये कुर्ता समर वाइब्स के लिए एकदम परफेक्ट है। 

आलिया भट्ट का येलो कुर्ता भी समर वाइब्स के लिए परफेक्ट है। सिंपल होने के साथ-साथ यह आपको कंफर्टेबल लुक भी देगा।  

टीवी सीरियल ये है मोहब्बतें की रुही यानी की अदिति भाटिया का यह ग्रीन कुर्ता आपको एक कंफर्टेबल लुक देगा। समर में आप कंफर्टेबल फील करने के लिए इसे ट्राई कर सकते हैं। 

अगर आप कुर्ते से हटके कुछ डालना चाहती हैं तो हुमा कुरैशी की यह रेड व्हाइट फ्रॉक कैरी कर सकती हैं। 

चिकनकारी कुर्ता आजकल काफी ट्रेंड में है ऐसे में आप इस कुर्ते को समर में पहनकर ऑल कंफर्टेबल लुक ट्राई कर सकती हैं। 

बेबो का येलो कुर्ता आपको इस समर एक परफेक्ट वाइब्स देगा। कैचुअल लुक के लिए आप इसे ट्राई कर सकती हैं। 

Content Writer

palak