नई-नवेली दुल्हन के लुक को निखारेंगे ये Kurta Look,  आज ही बनाएं वार्डरोब का हिस्सा

punjabkesari.in Saturday, Nov 05, 2022 - 02:48 PM (IST)

शादी के बाद हर लड़की लाइट वेट कपड़े पहनना ही पसंद करती हैं। खासकर कई ससुराल वाले लड़कियों का ट्रेडिशनल लुक ही पंसद करते हैं। ट्रेडिशनल लुक के लिए लड़कियां अक्सर कंफ्यूज हो जाती हैं। अगर आप भी शादी के बाद ऐसा ही लुक ट्राई करना चाहती हैं तो सिंपल और सॉबर कुर्तियां अपने फैशन वॉर्डरोब में शामिल कर सकती हैं। तो चलिए आपको बताते हैं ऐसे कुछ कुर्ते जिन्हें आप शादी के बाद ट्राई कर सकती हैं। 

फ्रंट स्लिट कुर्ती 

आजकल हाई स्लिट ड्रेसेज भी हर लड़की की पहली पसंद बनी हुई हैं। ऐसे में आप हाई स्लिट कुर्ती लुक से भी शादी के बाद स्टाइलिश दिख सकती हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस भी इस तरह की कुर्ती में काफी बार नजर आ चुकी हैं। श्रीदेवी की बेटी जान्हवी कपूर के इस लुक से आप इंस्पीरेशन ले सकती हैं।

गाउन लाइक कुर्ती 

अगर आप बिल्कुल लाइट वेट कपड़े पहनना पसंद करती हैं तो गाउन को अपनी वार्डरोब का हिस्सा बना सकती हैं। गाउन लाइक कुर्ती से भी आप शादी के बाद स्टाइलिश दिख सकती हैं। स्पेशली अगर आप डिनर लिए किसी के घर जा रही हैं तो इस तरह की कुर्ती ट्राई एकदम परफेक्ट रहेगी। 

अनारकली कुर्ती 

अनारकली ड्रेस भी इन दिनों काफी फेमस है। आप डिफरेंट ओकेजन्स के लिए ट्रेडिशन और स्टाइलिश कुर्ती की तराश कर रही है तो यह एकदम बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। 

शिफॉन कुर्ती लुक 

शिफॉन फैब्रिक की साड़ी हो या सूट दोनों एक अलग ही लुक देती हैं। आप इस डिफ्रेंट लुक के साथ एलीगेंट और यूनिक लुक ट्राई कर सकते हैं। नई नवेली दुल्हन खासकर ज्यादा हैवी आउटफिट्स के साथ बोर हो जाती है। ऐसे में आप इस तरह की शिफॉन कुर्ती ट्राई कर सकते हैं।

कुर्ती विद शरारा 

शॉर्ट कुर्ती के साथ शरारा लुक भी आजकल काफी फैशन में है। यह स्टाइलिश और एलीगेंट लुक देता है। हिना खान के जैसे आप इस तरह की शॉर्ट फ्रॉक पैटर्न कुर्ती के साथ शरारा पहन सकती हैं। 

कॉलर लुक कुर्ती 

आप कॉलर लुक कुर्ती भी शादी के बाद ट्राई कर सकती हैं। कॉन्फिडेंट और एक अलग वाइब के लिए आप विश्व सुंदरी ऐश्वर्या के जैसे नियॉन कुर्ती वियर कर सकती हैं। इस स्टाइलिश कुर्ते के साथ आप फैशनेबल और यूनिक लुक ट्राई कर सकती हैं। 

Content Writer

palak