कवि कुमार विश्वास का महल जैसा घर हुआ रोशन, रंगोली से लेकर फूलों की सजावट तक ने जीता दिल

punjabkesari.in Thursday, Oct 23, 2025 - 03:31 PM (IST)

नारी डेस्क: दिवाली के मौके पर जब पूरा देश दीपों की रोशनी में नहाया हुआ था, उस बीच मशहूर कवि कुमार विश्वास ने अपने महल जैसे खूबसूरत घर की झलक सोशल मीडिया पर साझा की। जहां फूलों की सजावट, स्वास्तिक रंगोली और लाइट्स की जगमगाहट ने सभी का दिल जीत लिया। उनका घर न सिर्फ भव्यता का उदाहरण है, बल्कि फेस्टिव डेकोरेशन के लिए एक शानदार प्रेरणा भी है।

स्वास्तिक रंगोली ने बढ़ाई घर की शोभा

दिवाली पर रंगोली बनाना शुभ माना जाता है, और जब उसमें स्वास्तिक का चिन्ह शामिल हो, तो उसका धार्मिक महत्व और भी बढ़ जाता है। कुमार विश्वास के घर के बाहर बनी फूलों से बनी स्वास्तिक रंगोली लोगों को बेहद पसंद आई। रंग-बिरंगे फूलों से बने बॉक्स पैटर्न में तैयार यह डिजाइन न केवल सुंदर लग रही थी, बल्कि दिवाली की पवित्रता को भी दर्शा रही थी। इसके अलावा घर के आंगन में गोलाकार रंगोली बनाई गई, जिसमें दीपों की रोशनी और फूलों की पंखुड़ियों का मेल देखते ही बनता था।

PunjabKesari

 फूलों की सजावट ने बिखेरी खुशबू और खूबसूरती

कुमार विश्वास के घर में फूलों की सजावट इतनी सुंदर थी कि हर कोना मानो महक उठा हो। गेंदा और गुलाब के फूलों से बनी फ्लावर रिंग, फ्लावर बॉर्डर और सीढ़ियों पर लटकी मालाएं पूरे घर को उत्सवमय बना रही थीं। भगवान कृष्ण की मूर्ति के पास रखे फ्लावर पॉट्स और रंगीन छोली रंगोली ने घर के अंदर की सुंदरता को और बढ़ा दिया।

PunjabKesari

गार्डन एरिया की लाइटिंग ने चुराया दिल

कुमार विश्वास के घर का गार्डन एरिया किसी फेयरी लैंड से कम नहीं लग रहा था। हर पौधे के आसपास सजावटी लाइट्स लगाई गई थीं, जिससे पूरा बगीचा रोशनी में नहा उठा। बीचों-बीच स्थित तुलसी का पौधा भी खूबसूरत लाइट्स से सजा नजर आया। सीढ़ियों और दरवाजे पर लगी तोरण और दीपमाला ने पूरे प्रवेश द्वार को बेहद आकर्षक बना दिया।

PunjabKesari

 घर के अंदर मिनिमल डेकोरेशन, लेकिन एलीगेंट लुक

भले ही बाहर का हिस्सा पूरी तरह सजाया गया था, लेकिन घर के अंदर मिनिमल डेकोरेशन को तरजीह दी गई। लिविंग एरिया में सिर्फ फ्लावर पॉट्स रखे गए, जिससे एक सॉफ्ट और सादगीभरा माहौल बना रहा। विश्वास की बेटियों अग्रता और कुहू ने घर के हर कोने में छोटे-छोटे दीप रखकर दिवाली की रौनक बढ़ा दी।

 बालकनी की सादगी ने दिल जीता

कुमार विश्वास के घर की बालकनी की झलक भी बेहद प्यारी थी। लकड़ी की रेलिंग और सॉफ्ट लाइटिंग से सजी यह बालकनी महलों जैसा एहसास दे रही थी। यहां केवल पौधों और हल्की लाइट्स का इस्तेमाल किया गया, जो सादगी में भी सुंदरता की मिसाल पेश कर रही थी।

कुमार विश्वास का दिवाली डेकोर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। उनके घर की सजावट इस बात का प्रतीक है कि त्योहार की खूबसूरती महंगे सजावटी सामान में नहीं, बल्कि प्यार, सादगी और आस्था में बसती है। उनके घर की हर तस्वीर यही संदेश देती है  “दीप जलाना ही नहीं, दिलों को रोशन करना भी है दिवाली।”

  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Priya Yadav

Related News

static