सांप ने काम तो ठीक किया था....KRK ने  एक बार फिर सलमान को किया ट्रोल

punjabkesari.in Tuesday, Dec 28, 2021 - 03:19 PM (IST)

रियलिटी शो ‘बिग बॉस-3’ के सब से विवादित प्रतियोगी रहे कमाल खान (के.आर.के) का विवादों से कुछ खास ही नाता है। वह अपने अजीबाेगरीब बानों के चलते चर्चा में बने ही रहते हैं। अब के.आर.के ने सांप के काटने की खबर को लेकर अभिनेता सलमान खान पर अपने अंदाज में हमला बोला है।

कमाल खान ने  ट्विटर पर लिखा- सांप ने काम तो ठीक किया था, लेकिन बेचारा खुद ही मर गया! क्योंकि सामने वाले में जहर ही इतना ज्यादा है। हालांकि इस दौरान उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया लेकिन उनका इशारा सलमान खान की तरफ ही था। हालांकि उनका यह ट्वीट कुछ लोगों को पसंद नहीं आया। 

एक यूजर ने लिखा, जहर तो आपमें भी कूट के भरा है, आप लोगों के दर्द का मजाक उड़ाते हो, अल्लाह से खौफ करो।इससे पहले भी के.आर.के  अपने बड़बोलेपन के कारण किसी न किसी पर तंज कसते रहते हैं। दरअसल सलमान के जन्मदिन से पहले एक सांप ने उनके हाथ में काट लिया था। सुपरस्टार ने बताया था कि उन्हे  बिना विष वाले सांप ने तीन बार काटा था और वह सौभाग्यशाली हैं कि कोई बड़ी परेशानी खड़ी नहीं हुई।

सलमान खान ने पत्रकारों को बताया कि उनके ‘अर्पिता फार्म हाउस’ के एक कमरे में सांप आ गया था। जब सलमान उसे निकालने की कोशिश कर रहे थे तब सांप ने उन्हें काट लिया। अभिनेता ने कहा कि जब मेरे पिता को घटना के बारे में पता चला, तो उन्होंने पूछा कि क्या सांप ठीक है, जिंदा है? मैंने उनसे कहा कि ‘टाइगर’ और सांप दोनों जिंदा है।
 

Content Writer

vasudha