कृति ने अपने दुपट्टे में दिखाई रामायण की झलक, इसे तैयार करने में लगे 2 साल और 6000 घंटे

punjabkesari.in Wednesday, Jun 14, 2023 - 02:36 PM (IST)

इन दिनों फिल्म इंडस्ट्री में राम- सिया ही छाए हुए हैं, फिल्म आदिपुरुष के चलते यहां का माहौल ही कुछ ऐसा बना हुआ है। हर तरफ बस इसी के ही चर्चे चल रहे हैं। इसी बीच फिल्म एक्ट्रेस कृति सेनन का कुछ ऐसा अंदाज देखने को मिला, जिसके बाद लोगों ने मुंह से निकला- जय श्री राम। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)


फिल्म के प्रमोशन में व्यस्त कृति सेनन आए दिन अपने लुक से खूब वाहवाही लूट रही है। वह  ट्रेडिशनल अवतार में ही नजर आ रही हैं, हाल ही में वह अब तक की बेस्ट आउटफिट में नजर आए। इसे देख कोई भी उनकी तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाएगा। 


दरअसल आदिपुरुष की जानकी मुंबई स्थित टी सीरीज के दफ्तर 'अयोध्या टेल्स' के साथ पहुंचीं। इस दौरान वह प्लेन गोल्डन लहंगे के साथ प्रिंटेड दुप्पटा ओढ़े नजर आई । इस  दुप्पटे की खास बात यह थी कि यह श्री राम के जन्म से लेकर वनवास तक की गाथा बयां कर रहा था। 


इस खूबसूरत दुप्पटे में अयोध्या की छोटी-छोटी झलकियां दिखाई गई हैं।  इसमें आपको मल्टी कलर और चटख रंगों में श्री राम की गाथा और धनुष बाण लिए श्री राम, सिया के गले में वरमाला डालते राघव का दृश्य देखने को मिलेगा। 


ओढ़नी में छपा राम दरबार देखकर तो किसी का भी मन मोहित हो जाए।  एक्ट्रेस ने अपनी कुछ शानदार तस्वीरें शेयर कर इस दुप्पटे की पूरी डिटेल बताई है। इस लुक का क्रेडिट सुकृति ग्रोवर को दिया गया था और बताया गया कि ये अयोध्या टेल्स शॉल है जिसके लिए @shaza.lifestyle को टैग किया है।


बताया जा रहा है कि इस दुप्पटे को बनाने में 2 साल और 6000 से ज्यादा का समय लगा है।  इस खूबसूरत इंडियन आउटफिट के साथ कृति सेनन ने गोल्डन ज्वेलरी, माथे पर बिंदी, बालों में जुड़ा बनाय था। लोग उनके इस अवतार को देखकर जय श्री राम के नारे लगा रहे हैं।

Content Writer

vasudha