कृति का 'नयॉन ग्रीन' शरारा मेहंदी नाइट के लिए बेस्ट, उनकी मॉडर्न ट्रडीशनल ड्रेसेज पर डालें एक नजर

punjabkesari.in Thursday, Jul 25, 2019 - 11:57 AM (IST)

बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म Arjun Patiala की प्रमोशन में बिजी है। प्रमोशन के लिए उन्हें लगातार कई इवेंट व रियलिटी शोज में स्पॉट किया जा रहा है जो न केवल उनका मस्ती भरा अंदाज लोगों को इम्प्रेस कर रहा है बल्कि उनका प्रमोशन स्टाइल भी खूब सुर्खियां बटौर रहा है,खासकर लड़कियां उनके ड्रेसिंग स्टाइल से खूब इंस्पायर्ड है। हाल ही में कृति दिल्ली के एक इवेंट में फिल्म प्रमोट करने पहुंची जहां उन्होंने डिजाइनर जोड़ी Sukriti & Aakriti का नियोन ग्रीन पेपलम स्टाइल कुर्ती के साथ मैचिंग हैवी बॉर्डर वाला शरारा कैरी किया। कृति के इस शरारा को परफेक्ट व कंप्लीट लुक दे रही थी उसपर की गई हैवी इम्ब्रॉयडरी।  

फ्रेंड की मेहंदी के लिए परफेक्ट कृति का शरारा

बता दें कि कृति के इस शरारा सूट में खास था उनका बेकलेस कुर्ता, जिसपर सिल्वर वर्क के साथ ब्राइट पिंक वर्क भी किया गया था। इतना ही नहीं उन्होंने अपने इश एथनीक सूट के साथ बोबो स्टाइल टैस्सल दुपट्टा कैरी किया। सॉफ्ट वेव्स, न्यूड लिप शेड, कोहल आइज के साथ उन्होंने अपने ओवर ऑल लुक को कंप्लीट किया। साथ में पहनी Needledust की बेज कलर की पंजाबी जूती।

कृति का यह एथऩीक लुक फ्रेंड की मेहंदी के लिए बिल्कुल परफेक्ट ऑप्शन हैंजिनसे आप भी आइडिया ले सकती हैं।

सिर्फ ये ग्रीन आउटफिट ही नहीं बल्कि उनकी बाकी कई एथनीक ड्रेसेज हैं जो फ्रेंड की मैरिज के दौरान अलग-अलग फंक्शन में पहनने के लिए बेस्ट ऑप्शन है। चलिए डालते है उनपर भी एक नजर।  

कृति का येलो प्रिंटेड अनारकली सूट फ्रेंड की मेहंदी सेरेमनी के लिए बेस्ट है। 

इसके साथ कैरी किया टैस्सल दुपट्टा काफी अट्रेक्टिव लग रहा है। 

कृति की ये प्रिंटेड रफ्फल साड़ी भी मेहंदी सेरेमनी या संगीत नाइट के लिए परफेक्ट है। 

साड़ी के साथ उनका बेकलेस ब्लाउज काफी सेक्सी लग रहा है। 

कृति की यह ग्रीन इंडो-वेस्टर्न साड़ी भी मेहंदी या शादी के दिन कैरी की जा सकती है। 

इसके साथ कैरी किया गया वन शोल्डर ब्लाउज काफी अट्रेक्टिव लुक देगा।

शादी के दिन आप कृति का यह बेबी पिंक लहंगा भी पहन सकती हैं जो आपको स्टनिंग लुक देगा। 

अगर आप कुछ इंडो-वेस्टर्न में ट्राई करना चाहती हैं तो ये स्टाइल परफेक्ट ऑप्शन है। 

कृति का यह नियोन पेरेट हैवी वर्क लहंगा भी आप फ्रेंड की शादी या रिसेप्शन में पहन सकती है। 

कृति का यह शरारा सूट भी वेडिंग फंक्शन के सबसे बढ़िया ऑप्शन है।

पैंट स्टाइल साड़ी इन दिनों खूब ट्रेंड में है तो क्यों ना आप इसे भी ट्राई करें। 

रफ्फल साड़ी भी ट्राई की जा सकती है।

कृति का ग्रीन लहंगा और टैस्सल दुपट्टा भी बढ़िया लुक देगा। 

ज्वेलरी का आइडिया भी कृति से ले सकती है।

Content Writer

Sunita Rajput