अंदर से बेहद स्टाइलिश और खूबसूरत है कृति सेनन का घर, देखें Inside Photos

punjabkesari.in Tuesday, Jul 27, 2021 - 03:47 PM (IST)

बाॅलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन आज अपना 31वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। एक्टर टाइगर श्रॉफ के साथ फिल्म 'हीरोपंती' से बाॅलीवुड में डेब्यू करने वाली कृति ने एक्टिंग से लोगों के दिलों में राज कर रही हैं। कृति सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। जहां वह फैंस के साथ अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। कभी किराए के अपार्टमेंट में रहने वाली कृति के पास आज उनका खुद का घर है। 

जिसे एक्ट्रेस ने अपने हाथों से सजाया है। जहां वह अपनी बहन नूपुर सेनन के साथ रहती हैं। उनके इस घर में एक्ट्रेस के पेरेंट्स कभी-कभी रहने आते हैं। 

कृति ने साल 2014 में मुंबई ये घर खरीदा था। जो अंदर से दिखने में बेहद खूबसूरत है। 

आर्किटेक्ट प्रियंका मेहरा ने एक्ट्रेस का घर डिजाइन किया है। जहां उनके योग, जिम और मेडिटेशन के लिए भी एक खास जगह बनाई गई है। 

उनके घर से बाहर का खूबसूरत नजारा भी दिखता है। 

कृति ने घर के लीविंग रूम की दीवार को बहन नूपुर और पेरेंट्स संग अपनी तस्वीरों के साथ डेकोरेट किया है। 

घर में पूजा के लिए मंदिर भी बनाया गया है।

वहीं अगर बात करें उनके वर्कफ्रंट की तो वह उनकी फिल्म 'मिमी' जल्द ही रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में कृति एक सेरोगेट मां का किरदार निभा रही हैं। इसके अलावा कृति फिल्म 'बच्चन पांडे' में भी दिखाई देंगी। इस फिल्म में उनके साथ अक्षय कुमार नजर आएंगे। 

Content Writer

Bhawna sharma