Kriti Sanon को मिला UAE गोल्डन वीजा, क्या अब भारत छोड़ देंगी एक्ट्रेस?

punjabkesari.in Saturday, Jan 27, 2024 - 02:43 PM (IST)

'बरेली की बर्फी' एक्ट्रेस कृति सेनन इन दिनों शाहिद कपूर के साथ अपनी फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जीया' को लेकर चर्चा में हैं। इसके जरिए वो पहली बार शाहिद कपूर के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी। वहीं इसी बीच एक्ट्रेस के नाम एक बड़ी उपलब्धि जुड़ गई है।उन्हें प्रतिष्ठित यूएई गोल्डन वीजा से सम्मानित किया गया है। इसके बाद वे शाहरुख खान जैसी प्रसिद्ध भारतीय फिल्म हस्तियों की श्रेणी में शामिल हो गई हैं, जिन्हें पहले ये सम्मान मिल चुका है।

एक्ट्रेस ने किया दुबई सरकार का शुक्रिया अदा

कृति सेनन को ECH डिजिटल के सीईओ इकबाल मार्कोनी से यूएई का गोल्डन वीजा दिया गया है। इसे पाने के बाद एक्ट्रेस की खुशी का कोई ठिकाना नहीं है। उन्होंने यूएई सरकार का शुक्रिया भी अदा किया है। उनका कहना है कि इस वीजा को पाना सम्मान की बात है। वो कहती हैं कि उनके दिल में दुबई के लिए खास जगह है। वो यहां की खूबसूरत संस्कृति का हिस्सा बनने के लिए काफी एक्साइटेड हैं।

इन बॉलीवुड स्टार्स को भी मिल चुका है गोल्डन वीजा

आपको बता दें कि कृति से पहले भी कई स्टार्स को गोल्डन वीजा मिल चुका है। इसमें शाहरुख खान, संजय दत्त, सानिया मिर्जा, बोनी कपूर, वरुण धवन, मौनी रॉय, उर्वशी रौतेला, सुनील शेट्टी, नेहा कक्कड़, रणवीर सिंह, कमल हासन, मोहनलाल दलकीर सलमान, फराह खान, सोनू सूद और अमाला पॉल को ये वीजा दिया गया है।

क्या है गोल्डन वीजा के फायदे

यूएई की तरफ से गोल्डन वीजा की शुरुआता साल 2019 में की गई थी। इसके कई सारे फायदे होते हैं, जिसके पास ये गोल्डन वीजा होता है, वो वहां पर लंबे समय तक रह सकते हैं, यहां अगर वो वहीं बसना चाहें तो भी इजाजत मिल जाती है। इसकी शुरुआत यूएई द्वारा अपनी अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए किया गया है। ये तो अब समय ही बताएगा कि ये एक्ट्रेस इस वीजा के मिलने के बाद भी भारत में रहती है क्या दुबई शिफ्ट हो जाती हैं।

Content Editor

Charanjeet Kaur