'प्लास्टिक सर्जरी करा ली क्या दीदी! ' Kriti Sanon का सूजा हुआ चेहरा देख यूजर्स ने किया जमकर ट्रोल

punjabkesari.in Saturday, Jul 29, 2023 - 03:00 PM (IST)

अक्सर बॉलीवुड एक्ट्रेस बढ़ती उम्र को छुपाने के लिए Botox Surgery  का सहारा लेते रहते हैं। इसके चलते वो कई बार ट्रोल भी होती हैं। हाल ही में कृति के साथ भी ऐसा ही कुछ हुआ।

एक्ट्रेस ने अपना स्किन केयर लाइन Hyphen कुछ ही दिनों पहले लॉन्च की है। इसके बारे में अपने फैंस को बताने के लिए एक्ट्रेस ने  सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट की, जिसमें उनके लुक्स ने सब का ध्यान खींच लिया। उनका सूजा-सूजा सा चेहरा और बड़ी आइब्रो लोगों को रास नहीं आई तो उन्होंने एक्ट्रेस को ट्रोल कर दिया.....

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Kriti (@kritisanon)


कृति का चेहरा थोड़ा सूजा हुआ लग रहा है, इतना ही नहीं एक्ट्रेस के होठों की शेप भी उभरी हुई सी लग रही थी। वहीं बड़ी बड़ी आइब्रो ने भी सभी का ध्यान खींच लिया। बस फिर क्या था यूजर्स ने कृति को ट्रोल करने में देर नहीं लगाई। लोगों ने comment Section में एक्ट्रेस से  पूछा  कि क्या वो बोटोक्स या प्लास्टिक सर्जरी करवा रही हैं।

एक यूजर ने लिखा- आइब्रो काफी बोल्ड और बड़े हैं अच्छी नहीं लग रहे हैं। वहीं दूसरे यूजर ने कमेंट किया- आपका चेहरा सूजा हुआ लग रहा है।

एक अन्य ने कहा- 'आईब्रो ज्यादा ही हाइलाइट कर दिए हैं'। वहीं एक और ने कहा- प्लास्टिक सर्जरी करवा ली है क्या दीदी।

कृति की तबीयत नहीं है ठीक

वहीं एक्ट्रेस ने इस ट्रोलिंग पर अभी तक कोई जवाब नहीं दिया है। खबरें हैं कि एक्ट्रेस की तबीयत ठीक नहीं है। ऐसे में हो सकता है ये उनकी तबीयत खराब होने का साइड इफेक्ट उनके चेहरे पर नजर आया है। वहीं बात करें कृति के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की तो वो जल्द ही गणपत में टाइगर श्रॉफ के अपोजिट दिखेंगी। वहीं फिल्म द क्रू को लेकर भी वो सुर्खियों में है।

Content Editor

Charanjeet Kaur