घूमने जा रहे हैं महाबलेश्वर तो जरुर देखें इस जगह की खासियत

punjabkesari.in Sunday, Aug 11, 2019 - 06:22 PM (IST)

महाबलेश्वर वीकेंड स्पेंड करने के लिए सबसे बेस्ट ऑपशन है। अगर आप भी भागदौड़ भरी जिंदगी से दूर कुछ पल शांति के साथ किसी एकांत जगह पर बिताना चाहते हैं तो महाबलेश्वर जाना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। घने जंगलों से घिरे इस पहाड़ी इलाके को देखने लोग दूर-दूर से आते हैं। महाबलेश्वर को पहाड़ों की रानी कहा जाता है।

खूबसूरत नजारे

हरे-भरे मोड़ों वाली घुमावदार सड़कों से बना महाबलेश्वर अपने खूबसूरत प्रकृतिक नजारों के लिए दूर-दूर तक जाना जाता है। जब यहां बारिश पड़ने लगती है तो यह जगह किसी स्वर्ग से कम प्रतीत नहीं होती। यहां की कृष्णा नदी के किनारे बैठ कर दो पल शांति के बिताने के लिए कई लोग इच्छुक रहते हैं। दूर-दूर तक फैली हरियाली और चारों तरफ चिडिय़ों की मधुर आवाजें इंसान को अपनी सभी परेशानियां कुछ देर के लिए भुलाकर रख देती है।

PunjabKesari,nari

पल-पल बदलता मौसम

महाबलेश्वर को मौसम पल-पल बदलता रहता है। अगस्त महीने में भी यहां की धूप सुकून देती है। प्रदूषण से कोसों दूर यह जगह व्यक्ति को एक दम रिफ्रेश कर देती है। स्थानीय लोग बताते हैं कि यहां गर्मी में ही सबसे ज्यादा बारिश होती है।

घूमने वाली जगहें

एलिफेंट हेड पॉइंट यहां की सबसे फेमस जगह है। यहां नैचरल रॉक से बना हाथी का सिर है। इसके अलावा महाबलेश्वर में और भी कई जगहें जिन्हें देखे बगैर आप वहां से वापिस नहीं आ सकते। जैसे कि...सावित्री प्वॉइंट,प्रतापगढ़ किला,शिव मंदिर। ओल्ड महाबलेश्वर में भगवान शिव का सबसे प्राचीन मंदिर है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार यह मंदिर पांच हजार वर्ष पुराना है, इसे 13वीं सदी में बनाया गया था। दक्षिण भारत की सबसे प्रसिद्ध नदी कृष्णा भी यही स्थित है। यहां गाय के मुख से जल निकल कर कुंड में गिरता है। ऐसी मान्यता है कि इस मंदिर को पांडवों ने बनवाया था। कहा जाता है कि जो इस कुंड में स्नान करता है, समस्त दोषों और पापों से मुक्त हो जाता है।  

  PunjabKesari,nari


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Harpreet

Recommended News

Related News

static