Janmashtami Special: मुख्य द्वार पर खास रंगोली बनाकर करें कान्हा का स्वागत

punjabkesari.in Wednesday, Aug 25, 2021 - 03:27 PM (IST)

जन्माष्टमी का उत्सव पूरे भारत में बहुत आनंद और आध्यात्मिकता के साथ मनाया जाता है। हिंदू पौराणिक कथाओं के अनुसार, भगवान विष्णु ने इसी दिन भगवान कृष्ण के रूप में पुनर्जन्म लिया था और उस दिन को हिंदू चंद्र माह के अनुसार गिना जाता है। त्योहारों में पूजा-पाठ के अलावा रंगोली बनाने की भी प्रथा है, जोकि अधिकांश भारतीय समारोहों का एक शुभ हिस्सा भी है।

रंगोली न केवल फर्श पर बनाए गए रंगीन पैटर्न हैं, बल्कि उन्होंने भारत के समृद्ध भारतीय रीति-रिवाजों और संस्कृति को बिखेर दिया है। वहीं, वास्तु के अनुसार, दहलीज पर बनी रंगोली घर की नेगेटिव एनर्जी को दूर करती है।

भगवान कृष्ण से संबंधित कई और तत्व जैसे बांसुरी, मोरपंख, मटका, दही-हांडी आदि हैं जिन्हें रंगोली डिजाइनों के लिए भी एकीकृत किया जा सकता है।

तो आइए कृष्ण जन्माष्टमी के लिए कुछ बेहतरीन रंगोली डिजाइन देखें।

यह रंगोली डिज़ाइन जिसमें स्वयं भगवान शामिल हैं, बहुत ही आकर्षक है। इसके लिए आप बड़े रंगोली बोर्ड का इस्तेमाल कर सकते हैं।

जन्माष्टमी पर भगवान श्रीकृष्ण की प्रिय बांसुरी रंगोली डिजाइन भी बेस्ट ऑप्शन है।

मोर पंख रंगोली डिजाइन भी जन्माष्टमी उत्सव के लिए परफेक्ट है।

इस रंगोली में बना लटकता हुआ बर्तन दही-हांडी के उत्सव को दर्शाता है जो जन्माष्टमी के समय कई क्षेत्रों में मनाया जाता है।

भगवान के कृष्ण के चरणों को दर्शाता हुआ रंगोली डिजाइन।

यह बहुत ही सुंदर कैनवास रंगोली है जिसे रंगोली पाउडर से भी बनाया जा सकता है।

अगर आप रंगोली बनाने में अच्छे नहीं हैं या जल्दी में हैं तो इस डिजाइन को आसानी से बना सकते हैं।

रंगो की बजाए इस बार आप घर के मंदिर या मुख्य द्वार पर फूलों की रंगोली भी बना सकते हैं।

माखन की मटकी वाला रंगोली डिजाइन

Content Writer

Anjali Rajput