कृष्ण जन्माष्टमी पर यूं सजाएं घर का मंदिर

punjabkesari.in Thursday, Aug 26, 2021 - 01:50 PM (IST)

इस साल 30 अगस्त को पूरे देश में हर्षोउल्ला के साथ श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन के लिए महिलाएं कई दिनों से तैयारियां करती हैं। व्रत रखती हैं। तरह-तरह के पकवान बनाती हैं। लेकिन इस दिन सबसे खास होता है घर के मंदिर की सजावट। अगर आप जन्माष्टमी पर मंदिर की सजावट के बारे में सोच रही हैं तो यहां बताए टिप्स जरूर आपके काम आएंगे-


-घर के मंदिर और उसके आसपास के हिस्सों को सजाने के लिए आप तरह-तरह के रंग-बिरंगे फूलों का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए आप चमेली, गेंदा और मोगरे के सुगंधित फूलों का यूज करें।

 -आप चाहें तो फूलों से मंदिर के सामने वाले फर्श पर रंगोली बना सकती हैं। अगर आपने बाल गोपाल की झांकी बनाने का सोचा है तो उसे भी फूलों से सजा सकती हैं।

-रंग-बिरंगी लाल, हरी, नीली- पीली लाइट्स और झालरों से भी आप घर के मंदिर को सजा सकती हैं। 

-भगवान कृष्ण के झूले को झालरों से जरूर सजाएं। ये देखने में अच्छे भी लगेंगे, साथ ही पूरा घर रंग-बिरंगी लाइटों से जगमगा जाएगा। 

- भगवान कृष्ण के लिए चटक रंगों और गोटेदार कपड़ों का चुनाव करें। बाल गोपाल के लिए मुकुट और बांसुरी भी खरीदें। 

-मुकुट पर मोर पंख जरूर लगाएं। भगावन कृष्ण को बांसुरी बहुत पसंद है। बांसुरी को लेस और मोतियों से सजाकर उनके पास रखें। 

-अगर आप घर को दही हांडी से सजाने का सोच रही हैं तो उसकी रस्सी को रंगीन पताकों और फूलों से सजाएं। साथ ही हांडी को मोतियों और लैस से सजा सकती हैं।

News Editor

Shiwani Singh