कोरियन यूट्यूबर के साथ हुई बदसलूकी, लाइव स्ट्रीमिंग देख रहे शख्स ने बचाई जान

punjabkesari.in Thursday, Dec 01, 2022 - 05:41 PM (IST)

सोशल मीडिया के बढ़ते चलन के कारण आए दिनों कई नई घटनाएं सुनने को मिलती है। खासकर भले ही देश आगे बढ़ रहा है लेकिन महिलाएं आज भी सुरक्षित नहीं हैं। ऐसा ही दिल दहलाने वाला मामला मुंबई से सामने आया है जहां की सड़कों पर कोरियन यूट्यूबर के साथ छेड़छाड़ हुई है। लाइव स्ट्रीमिंग के दौरान हुई इस घटना ने लोगों को एक बार फिर से महिलाओं की सुरक्षा के बारे में सोचने के लिए मजबूर कर दिया है। इस वीडियो को लोगों ने ट्विटर पर शेयर किया है। वीडियो में महिला के साथ कैसे शख्स बदसलूकी कर रहा है यह साफ नजर आ रहा है। महिला ने खुद इस घटना के बाद अपनी आपबीती बताई है। 

शख्स कर रहा था परेशान 

आपको बता दें कि यह घटना मुंबई के खार इलाके में हुई थी। इस वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि कैसे एक शख्य महिला को परेशान कर रहा है और उसे अपने साथ चलने के लिए कह रहा है। महिला इस दौरान किसी तरह उस जगह से निकलने की भी कोशिश कर रही है। लेकिन शख्य पीछे नहीं हट रहा है। 

महिला ने सुनाई आपबीती 

एक नामी वेबसाइट को इंटरव्यू देते हुए बताया कि - 'आरोपी मेरा पीछा एक होटल कर रहा था, जब उन्होंने मेरा मोबाइल नंबर मांगा तो मैंने उन्हें फेक नंबर दे दिया। इससे पहले उसने मेरा ध्यान भटकाने के लिए आई लव यू भी बोला लेकिन मैंने इग्नोर कर दिया। इसके बाद वह मेरा हाथ पकड़कर मुझे परेशान करने लगा। फिर वो अपने टू व्हीलर की तरफ ले गया, जब मैंने उसे ऐसा करने से मना कर दिया तो वह बदतमीजी करने लगा। इसके बाद वहां से मैं भाग निकली। परंतु फिर भी लड़के मेरे पीछे-पीछे आ गए और अपने साथ चलने के लिए कहने लगे।' 

लाइव देखने वाले एक शख्स ने की मदद 

महिला के साथ जब यह बदतमीजी हुई तो वह लाइव स्ट्रीमिंग कर रही थी और उसके साथ चैनल पर 1000 से भी ज्यादा लोग जुड़े थे। लाइव में से एक लड़के ने आकर ही महिला की जान बचा ली। 

 भारत ने की बहुत जल्द कार्रवाई 

महिला ने  बातचीत के दौरान बताया कि ऐसा ही कुछ मेरे साथ दूसरे देश में भी हुआ था लेकिन मैंने वहां पर पुलिस को नहीं बुलाया और भारत में बहुत ही तेजी से कार्रवाई की गई है। मैं तीन हफ्तों से भी ज्यादा मुंबई में हूं और लंबे समय तक यहां पर रहने के बारे में सोच रही हूं। मैं नहीं चाहती कि  यह बुरी घटना मेरी पूरी यात्रा और अन्य देशों के अद्भुत भारत दिखाने के मेरे जुनून को बर्बाद कर दे। 

गौरतलब है कि पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और एक दिन की पुलिस हिरासत में भी भेज दिया है। 

Content Writer

palak