जानिए दूसरी बार किससे शादी रचाने जा रही हैं काम्या पंजाबी?

punjabkesari.in Monday, Feb 10, 2020 - 04:03 PM (IST)

टीवी की वैम्प काम्या पंजाबी इन दिनों अपने वेडिंग डे को लेकर सुर्खियों में हैं। वह जल्द ही अपने दिल्ली के बिजनेसमेन ब्वॉयफ्रेंड शलभ डांग की दुल्हनियां बनने वाली हैं। उनकी इंगेजमेंट, मेहंदी और हल्दी सेरेमनी की तस्वीरें इंटरनेट खूब वायरल हो रही हैं और आज होगी शादी की बाकी रस्में, जिसे लेकर वह काफी एकसाइटेड हैं।

बता दें कि काम्या और शलभ दोनों ही तलाकशुदा है। शलभ के एक बेटा जबकि काम्या एक बेटी की मां हैं। काम्या इस रिश्ते से काफी खुश हैं और उन्होंने करीब 1 साल पहले अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया था और शादी की डेट कंफर्म कर दी थी लेकिन कभी ऐसा समय भी था जब काम्या पूरी तरह टूट गई थीं। चलिए बताते हैं काम्या की पहली शादी के बारे में....

काम्या की पहली शादी साल 2003 में बंटी नेगी से हुई थी। लेकिन ये शादी 10 साल चली और 2013 में दोनों ने अलग होने का फैसला लिया हालांकि इसके पीछे की वजह क्या थी इसके बारे में कभी कोई बात सामने नहीं आईं। तलाक के बाद से काम्या अकेले ही बेटी की परवरिश कर रही हैं जो अब 9 साल की हैं।

वही शलभ से उनकी मुलाकात फरवरी 2019 में हुई थी। शलभ हेल्थकेयर इंडस्ट्री से जुड़े हुए हैं और अपना बिजनेस संभालते हैं। काम्या भी सेहत से जुड़ी किसी समस्या के सिलसिले में उनसे मिली थीं जिसके कुछ समय बाद ही शलभ ने उन्हें शादी के लिए प्रपोज कर दिया।

काम्‍या ने एक इंटरव्यू में बताया– ”हमने तकरीबन डेढ़ महीने चैटिंग की, इसके बाद उसने शादी के लिए प्रपोज किया। काम्या कहती हैं कि एक बार शादी टूटने के बाद दोबारा यह फैसला लेना काफी मुश्किल था। उन्होंने इसके बारे में बहुच सोचा। शलभ की वजह से उनका प्यार और शादी में फिर से विश्वास कायम हुआ। इस वक्त मैं किसी 16 साल की लड़की की तरह प्यार में पागल हूं।

शलभ के साथ सुरक्षित महसूस करती हूं

काम्या ने कहा कि वह शलभ के साथ सुरक्षित महसूस करती हूं। कई बार सशक्त महिला को हैंडल करने में पुरूष को दिक्कत होती है, लेकिन शलभ मेरी इसी खूबी से प्यार करते हैं, वह मेरी 9 साल की बेटी आरा को भी बहुत प्यार करते हैं। शलभ और उनकी एक्स वाइफ का एक 10 साल का बेटा ईशान है। हम चारों जब एक साथ घर पर होते हैं, आग लगा देते हैं।” काम्या बिग बॉस 7 में भी नजर आ चुकी हैं, जहां उन्होंने अपनी जिंदगी से जुड़ी कुछ बातों का खुलासा किया था। खैर ये बातें तो अब पुरानी हो गई हैं।

अब तो काम्या के फैंस उन्हें जल्द ही दुल्हन के रूप में देखने का इंतजार बेसब्री से कर रहे हैं।
 

Content Writer

Vandana