World Health Day 2020: उम्र के मुताबिक जानिए कौन से पोषक तत्व है आपके लिए जरूरी

punjabkesari.in Tuesday, Apr 07, 2020 - 11:48 AM (IST)

उम्र बढ़ने के साथ शरीर में कमजोरी आना आम है। मगर आज के समय में लोग गलत लाइफ स्टाइल और टेस्ट को लेकर पौष्टिक व हैल्दी चीजों को नहीं खाते हैं। ऐसे में शरीर में पोषक तत्वों की कमी होने लगती हैं। तो चलिए आज विश्व स्वास्थ्य दिवस के मौके पर हम आपको बताते हैं कि किस उम्र के लोगों के लिए कितना पोषक तत्व जरूरी है।

20 साल की उम्र में

इस उम्र के लोगों को शारीरिक और मानसिक दौर का सामना करना पड़ता हैं ‌ इस उम्र में कॉलेज के बच्चे आते हैं। इन्हें सभी पोषक तत्वों से भरपूर चीजों को अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए। एक रिसर्च के अनुसार इन युवा वर्ग को अपनी डेली डाइट में 50 ग्राम प्रोटीन, 28 ग्राम फाइबर लेना चाहिए। मगर ये केवल 35-45 प्रोटीन और 12-15 ग्राम फाइबर ग्रहण करते हैं। ऐसे में इन्हें ये सही मात्रा के साथ बाकी के तत्व जैसे कि विटामिन, कैल्शियम, आयरन, जिंक आदि से युक्त चीजों का सेवन करना चाहिए। नहीं तो पोषक तत्वों की कमी के कारण इन्हें डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, खून की कमी, पेट से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

PunjabKesari

30 साल की उम्र में

इस उम्र के लोग नौकरी करने वाले होते हैं। इस उम्र में ही लोगों में डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर जैसी बीमारियों के शुरुआती लक्षण दिखाई देते हैं। ऐसे में इन्हें अलग-अलग प्रोटीन से भरपूर चीजों को अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए। इन्हें हरी सब्जियां, विटामिन-सी युक्त फल, दाल, पानी आदि का भरपूर मात्रा में सेवन करना चाहिए। ताकि बीमारियों से बचा जा सके।

PunjabKesari

40 साल और इससे अधिक की उम्र में

इस उम्र में आकर शरीर का मेटाबॉलिक रेट धीमा होने लगता है। लोग शारीरिक रूप से कमजोर होने के कारण बीमारियों के शिकार जल्दी होने लगते हैं। बात अगर महिलाओं की करें तो उनमें इस उम्र में आयरन और कैल्शियम की कमी होने लगती हैं। इसके लिए इस उम्र के लोगों डेली 1,200 एमजी कैल्शियम और विटामिन डी युक्त आहार खाना चाहिए।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anjali Rajput

Recommended News

Related News

static