जानिए Homemade Mask के लिए कौन-सा फैब्रिक है बेस्ट

punjabkesari.in Thursday, Apr 09, 2020 - 04:38 PM (IST)

कोरोना वायरस से बचने के लिए मास्क पहनना बेहद जरूरी है। मगर, कोरोना के बढ़ते कहर की वजह से देश में मास्क और सैनेंटाइजर की कमी हो गई है। वहीं लॉकडाउन की वजह से लोगों को मास्क मिलने में भी काफी मुश्किलें आ रही हैं। हालांकि बहुत से लोग ऐसे हैं, जो खुद घर पर ही मास्क बनाकर अपनी सुरक्षा कर रहे हैं, जोकि काफी अच्छी बात है। मगर, घर पर मास्क बनाते समय आपको इस बात की जानकारी होना बहुत जरूरी है कि इसके लिए कौन-सा फैब्रिक सही है।

दुनिया भर के विशेषज्ञों ने मास्क के उपयोग के खिलाफ जोर दिया है, खासकर अगर आप...

1. मेडिकल वर्कर नहीं हैं। 
2.COVID-19 से संक्रमित नहीं हैं।
3. संक्रमित रोगियों के निकट संपर्क में नहीं हैं। 
4. कोरोना वायरस से पीड़ित मरीज़ की देखभाल नहीं कर रहे हैं। 
5. ऐसी जगह नहीं रह रहे जहां ये जानलेवा संक्रमण तेजी से फैल रहा है
6. अगर फ्लू जैसे लक्षण दिख रहे हैं तो आपके लिए मास्क पहनना बेहद जरूरी है।

अब आपको बताते हैं कि अगर आप घर पर मास्क बना रहे हैं तो उसके लिए कौन-सा फैब्रिक चूज करना चाहिए।

1. मास्क बनाने के लिए ऐसे फैब्रिक का यूज करें, जो 0.02 माइक्रोन तक के कणों को रोकने में सक्षम हो, जैसे कि वैक्यूम क्लीनर बैग। यह वायरस को रोकने में 86% तक काम करता है जबकि डिश टॉवल वायरस को रोकने में 73% तक ही कारगार है।

2. रोगाणुरोधी तकिए यानि एंटी माइक्रोबिल कवर भी मास्क बनाने के लिए सही है। यह 0.02 माइक्रोन तक के कणों को 68% तक रोकने में कारगार है।

3. सूती कपड़ा भी ऐसे सूक्ष्म कणों से लड़ने के लिए 70% तक कारगर होते हैं।

4. सिल्क का कपड़ा 0.02 माइक्रोन जैसे छोटे कणों को 52% तक की रोक पाता है, जबकि कॉटन टी-शर्ट भी इतनी ही कारगर है।

5. स्कार्फ भी 49% तक की सूक्ष्म अणुओं से बचाने में कारगर है। आप चाहें तो इसे भी मास्क बनाने के लिए यूज कर सकती हैं।

6.  लिनेन का कपड़ा 0.02 माइक्रोन के कणों को 62% तक रोकने में सक्षम होता है जबकि आम तकिए का कवर भी 57% तक कारगर है।

Content Writer

Anjali Rajput