दीपिका से लेकर अनुष्का तक, किस एक्ट्रेस की है बेस्ट ''Eye Brows''

punjabkesari.in Thursday, May 06, 2021 - 07:02 PM (IST)

आंखें चेहरे की खूबसूरती का सबसे अहम हिस्सा है। इनकी खूबसूरती और भी बढ़ जाती है, जब आईब्रो घनी हो। आम लड़कियों से लेकर बॉलीवुड एक्ट्रेस में आजकल मोटी आइब्रो रखने का फैशन देखने को मिल रहा है। ज्यादातर लड़कियां मेकअप के जरिए आइब्रो को थिक दिखाती हैं लेकिन सही शेप न देने के कारण पर्सनैलिटी फीकी लगने लगती है। जी हां, आइब्रो की शेप का पर्सनैलिटी पर काफी असर पड़ता है। इसलिए तो बाॅलीवुड एक्ट्रेसेस अपनी आईब्रो को शेप जरूर देती हैं। तो चलिए आज आपको बताते हैं कि ऐसी कौन सी एक्ट्रेस हैं जिसकी आइब्रो सबसे परफेक्ट है। 

दीपिका पादुकोण

सबसे परफेक्ट आईब्रो के मामले में दीपिका पादुकोण पहले नंबर पर है। उनकी घनी-लंबी आइब्रो उनके लुक को अट्रैक्टिव बनाती है। जिसस उनके फीचर्स भी शार्प नजर आते हैं।

ऐश्वर्या राय बच्चन 

बात अगर करें विश्व सुंदरी ऐश्वर्या राय की तो उनकी आंखों का तो हर कोई दीवाना है। वहीं उनकी आईब्रो की शेप एक्ट्रेस की आंखों की खूबसूरती को और बढ़ा देती है। 

कैटरीना कैफ

वहीं बात अगर करें कैटरीना कैफ की तो उनकी डार्क और परफेक्ट आर्क आइब्रो उनके फीचर्स को बखूबी निखारती है साथ ही उनके लुक को भी अट्रैक्टिव बनाती है।

अनुष्का शर्मा

अनुष्का शर्मा की स्लिम और डार्क आईब्रो उन्हें खूबसूरत और अट्रैक्टिव बनाती है। उनकी आईब्रो की शेप उनके फेस पर भी सूट करती है। 

जान्हवी कपूर

बाॅलीवुड इंडस्ट्री में कम समय में अपनी पहचान बनाने वाली जाह्नवी कपूर अपने हर लुक से फैंस को दीवाना बना देती है। उनकी आईब्रो ज्यादा घनी नही है लेकिन उसकी शेप एक्ट्रेस के लुक पर बखूबी जंचती है। 

Content Writer

Bhawna sharma