एक तरफ हाई अलर्ट पर राज्य तो दूसरी ओर खुले Cinema Hall, क्या अब नहीं रहा कोरोना का डर?

punjabkesari.in Wednesday, Jan 06, 2021 - 12:45 PM (IST)

साल 2020 में कोरोना महामारी ने लोगों को घरों में रहने के लिए मजबूर कर दिया था। दुनियाभर में लाॅकडाउन लगाया गया था। जिस वजह से कंपनियों समेत कई बिजनेस में करोड़ों का नुकसान हुआ। हालांकि कोरोना का कहर अभी भी थमा नहीं है लेकिन कुछ हद तक कम जरूर हो गया है। जिसे देखते हुए कई राज्य में सिनेमाघर और मल्टीप्लेक्स खोलने की घोषणा की गई है। कुछ राज्यों में पूरे तो कुछ में सिर्फ 50 फीसदी दर्शक ही फिल्म का आनंद लेने जा सकते हैं। 

तमिलनाडु के सिनेमाघरों में पूरी दर्शक क्षमता

तमिलनाडु सरकार ने सिनेमाघरों में 50 फीसदी दर्शकों की क्षमता को हटा दिया है। इसका मतलब यह हुआ कि एक बार फिर से सिनेमाघर हाउस फुल होने के लिए तैयार है। लेकिन इस दौरान सिनेमाघरों में कोरोना से बचाव संबंधी प्रोटोकॉल का पालन करना जरूरी होगा। 

केरल में 50 फीसदी दर्शकों के साथ खुले सिनेमाघर

केरल सरकार ने 50 फीसदी दर्शकों के साथ सिनेमाघरों को खोलने की इजाजत दे दी है। हालांकि सिनेमघरों में आए लोगों को कोरोना से बचाव संबंधित नियमों का पालन करना जरूरी है। सरकार के लिए इस फैसले के बाद से मलयालम फिल्म इंडस्ट्री को बड़ी राहत मिली है। 

ओडिशा में भी मिली सिनेमाघर खोलने की इजाजत

ओडिशा सरकार ने भी 1 जनवरी से 50 फीसदी दर्शकों के साथ सिनेमाघरों को खोलने की अनुमति दे दी है। जबकि पश्चिम बंगाल में सरकार से सिंगल स्क्रीन सिनेमाघर के मालिकों ने पूरे दर्शकों के साथ इसे खोलने की अनुमति मांगी है। 

आपको बता दें पिछले साल अक्टूबर महीने में सरकार ने सिनेमाघरों को खोलने की इजाजतदी थी। जिसके बाद दिल्ली, हरियाणा, गुजरात, कर्नाटक समेत कई राज्यों में 50 फीसदी दर्शकों के साथ सिनेमाघर खोल दिए गए थे।

Content Writer

Bhawna sharma