World Tourism Day: जानिए कब और कैसे हुई इस दिन की शुरूआत

punjabkesari.in Sunday, Sep 27, 2020 - 03:07 PM (IST)

सुंदर प्राकृतिक नजारे का मजा लेने के लिए अलग- अलग जगहों में घूमना अक्सर लोगों को पसंद होता है। इसके अलावा बहुत से लोग विदेशों में भी घूमने का शौक रखते हैं। असल में, ये पर्यटक ही 2 देशों को आपस की जोड़ने का काम करते हैं। ऐसे में दुनियाभर में 27 सितंबर यानी आज विश्व पर्यटन के रूप में मनाया जाता है। तो चलिए जानते हैं इस दिन के बारे में विस्तार से...

सन् 1980 में में हुई विश्व पर्यटन दिवस की शुरुआत 

बात अगर इस तरह दिन को मनाने की शुरुआत 1970 में की गई। उसके बाद 27 सितंबर 1980 यानी आज के दिन इसे से मनाया जाने लगा। असल में अलग-अलग देशों में घूमने, वहां के प्राकृतिक नजारे देखने के लिए लोग खर्च करते हैं, ऐसे में देश की आर्थिक स्थिति मजबूत होती हैं।

यात्रियों को बढ़ावा देने के लिए मनाते हैं विश्व पर्यटन दिवस

दूसरे देशों से पर्यटन आने से रोजगार बढ़ता हैं। इसलिए लोगों को जागरूक करने पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए हर साल इस दिन को मनाया जाता है। इससे देशों की आर्थिक स्थिति मजबूत होने में मदद मिलती है। दुनिया में बहुत से देश के लोगों का जीवन निर्वाह पर्यटन पर ही निर्भर करती है। 


कुछ जगह दिखने में बेहद खूबसूरत व आकर्षित होने से उन्हें देखने के लिए यात्रियों के मन में वहां घूमने की जिज्ञासा बढ़ती है। इसतरह अलग- अलग शहर व देशों में घूम कर लोग एक-दूसरे की संस्कृति, रीति- रिवाजों को जानते व समझने का भी मौका मिलता हैं। 

Content Writer

neetu