गुरुवार करें तुलसी से जुड़ा यह उपाय, मगर इन कामों को करने से बचें

punjabkesari.in Wednesday, Jul 14, 2021 - 04:40 PM (IST)

हिंदू धर्म में सप्ताह के सातों दिन किसी ना किसी देवी-देवताओं को समर्पित है। ऐसे में उस दिन उनकी विधि-विधान से पूजा करने का महत्व है। इसके साथ ही इस दिन कुछ विशेष काम करने की मनाही भी होती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, अगर इस दिन जानबूझकर कोई गलत काम करने से परेशानी झेलनी पड़ सकती है। हां गलती से कोई काम करने पर भगवान नाराज नहीं होते हैं। वहीं गुरुवार का दिन विष्णु जी को समर्पित होता है। ऐसे में इन दिन कुछ खास करने से बचना चाहिए।

चलिए आज हम आपको बताते हैं कि गुरुवार को क्या कार्य करने से बचना चाहिए और किस उपाय से विशेष लाभ मिलेगा...

 

श्रीहरि की कृपा पाने के लिए गुरुवार के दिन करें ये उपाय

. इस दिन सूर्योदय से पहले उठकर नहाएं व साफ कपड़े पहनें। फिर पूजा स्थल या मंदिर में जाकर भगवान विष्णु की पूजा करें। विष्णु सहस्रनाम का पाठ करके आरती करें। मान्यता है कि इसे गुरु दोष दूर होने के साथ जीवन संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिलता है। इसके साथ उपाय को नियमित रूप से 51 गुरुवार तक करें।

. गुरुवार के दिन तुलसी को कच्चा दूध चढ़ाएं। इससे आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। साथ ही घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा।

घर का कबाड़ बेचने से बचें

इस दिन घर का कबाड़ बेचने से बचना चाहिए। मान्यता है कि इससे घर की सुख-समृद्धि का नाश होता है। पारिवार के सदस्यों की सेहत पर बुरा असर पड़ता है। इसके साथ बच्चों पर नकारात्मकता हावी होने पर उनका पढ़ाई में ध्यान भी नहीं लगता है।

बाल, नाखून ना काटें

गुरुवार के दिन बाल, नाखून व दाढ़ी नहीं काटनी चाहिए। इसके अलावा बाल व कपड़े धोने से भी बचना चाहिए। नहीं तो कुंडली में गुरु ग्रह कमजोर हो सकता है। इसके कारण जीवन परेशानियां व संतान संबंधी दुख भी हो सकता है।

उधार ना दें

इस दिन किसी को उधार देने की गलती ना करें। कहा जाता है कि इससे कुंडली में गुरु ग्रह की स्थिति खराब हो सकती है। इसके कारण जीवन में पैसों की किल्लत झेलनी पड़ सकती है। इसके साथ परिवार के सदस्यों की सेहत पर भी बुरा असर पड़ता है।

 

 

 

Content Writer

neetu