जानिए फैमिली के लिए पीछे क्या-क्या छोड़ गई है सुषमा स्वराज?

punjabkesari.in Friday, Aug 09, 2019 - 04:45 PM (IST)

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) नेता व पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के निधन से हर कोई शोक में ग्रस्त है लेकिन उनके व्यवहार  को कभी भी कोई नही भूला सकता है। उनके लिए अपने देश के लोग बहुत ही प्रिय व महत्वपूर्ण थे। उन्होंने न केवल देश में रहते हुए लोगों की बल्कि विदेश में रहते हुए भारतीयों की भी काफी मदद की। जब भी किसी भारतीय ने उन्हें एक बार अपनी मदद के लिए पुकारा उन्होंने बिना देर किए अपना हाथ आगे बढ़ाया। 

PunjabKesari,Nari

सुषमा स्वराज ने 1975 में स्वराज कौशल से शादी की थी। सुषमा की लवमैरिज थी और उन्हें शादी करने के लिए काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। शादी के बाद उन्होंने पति के सरनेम को अपनाने की बजाय पति के नाम को अपना सरनेम बनाया। 

एक रिपोर्ट के मुताबिक सुषमा स्वराज कुल 32 करोड़, 20 लाख, 25 हजार रुपए (32,20,25000 रुपए) की संपत्ति की मालिक थीं। इनमें से एक लाख, 63 हजार रुपए कैश उनके पास और 2 लाख, 9 हजार रुपए कैश उनके पति के पास थे। उनके व उनके पति के पास कुल 19 करोड़, 16 लाख, 68 हजार रुपए का बैंक डिपोजिट है। उनके पास अपनी कोई कार नहीं थी लेकिन उनके पति स्वराज कौशल के पास करीब 36 लाख रुपए की एक मर्सिडीज कार है। सुषमा के पास करीब 29 लाख रुपए के गहने थे। उनके नाम पर दिल्ली में करीब 2 करोड़ रुपए की कीमत का एक घर और हरियाणा के पलवल में 98 लाख रुपए की कृषि योग्य भूमि भी है। 

PunjabKesari,Nari

सुषमा स्वराज जितनी राजनीति में एक्टिव थी उतनी ही वह समय सोशल मीडिया पर भी एक्टिव थी। उन्होंने ट्वीटर को अपना हथियार बनाया था। सोशल मीडिया पर उनके नाम पर किया हुआ एक टैग लोगों तक मदद पहुंचाने के लिए काफी होता था। चाहे वह ट्वीट विदेश से क्यों न हो।  सुष्मा ने इराक में युद्ध के दौरान  फंसे 168 लोगों को बचाया था। लोगों ने अपने हालात को वीडियो के माध्यम से ट्वीट पर शेयर किया था। इस वीडियो को लोगों ने कई लोगों के साथ टैग किया था, जिसमे सुषमा स्वराज भी शामिल थी।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Priya dhir

Recommended News

Related News

static