जानिए क्या कहता है आपके गालों का आकार?

punjabkesari.in Friday, Nov 06, 2020 - 11:56 AM (IST)

किसी की राशि व जन्म तारीख से उसके स्वभाव के बारे में बहुत कुछ पता लगाया जा सकता है। इससे उसकी पसंद, नापसंद यहां तक की भविष्य के बारे में बताया जा सकता है। ऐसे में ही समुद्र शास्त्र के अनुसार, किसी के गाल भी उसके भविष्य के बारे में बता सकते हैं। तो चलिए आज हम गालों के आकार के मुताबिक इसके पीछे छिपे राज के बारे में बताते हैं...

गोल व गुलाबी गाल

समुद्र शास्त्र के अनुसार, जिन लोगों के गाल बड़े, गोल और गुलाबी हो वे बहुत ही भाग्यशाली होते हैं। ऐसे लोग जीवन के हर मोड़ पर सफलता हासिल करते हैं। इन्हें हर चीज बड़ी आसानी से मिल जाती है। ये एक बार जिस काम को करने की ठानते है। उसे पूरा करके ही चैन लेते हैं।

बाहर उभरे गाल

बाहर को उभरे हुए गालों वाले लोग बड़े ही लक्की होते हैं। इन्हें जीवन में हर चीज आसानी से हासिल हो जाती है। ऐसे में इनकी लाइफ सभी सुख-सुविधाओं के साथ बीतती है।

डिम्पल वाले गाल

अक्सर गाल पर डिम्पल पड़ना आकर्षण का केंद्र माना जाता है। ऐसे लोग बातें करने में बेहद माहिर होते हैं। साथ ही स्वभाव‌ से रोमांटिक होने से ये सामने वाले का दिल जल्दी जीत लेते हैं। इसके अलावा ये लोग भौतिक सुखों में जिंदगी जीते हैं। मगर इनपर पूरी तरह से विश्वास करने की गलती नहीं करनी चाहिए।

फूले व चौड़े गाल

जिन लोगों के गाल बहुत फूले हो वे आर्थिक स्थिति से मजबूत होते हैं। ऐसे में ये लोग जीवन में जल्दी ही सफलता को पाते हैं। साथ ही खूब नाम कमाते हैं। इसके विपरित जिन लोगों के गाल चौड़े होते हैं। वे ज्यादा कुशल नहीं होते हैं। ऐसे में इन्हें जिंदगी में कुछ भी हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ती है।

पिचके हुए गाल

बहुत से लोगों के गाल अंदर की ओर धंसे व पिचके हुए होते हैं। ऐसे में इन लोगों को हल समय भाग्य का साथ नहीं मिलता है। साथ ही ये लोग परिवार के मामले में भी ज्यादा लक्की नहीं होतै है। 

गाल पर तिल होना

अक्सर लोगों के गाल पर तिल होते हैं। मगर समुद्र शास्त्र के अनुसार, किसी महिला के गाल पर तिल होना शुभ माना जाता है। वहीं पुरूष के गाल पर बना तिल अशुभ संकेत देता है। 

Content Writer

neetu