पैसा या प्यार... राशि खोलेगी राज कि किस चीज में है आपकी खुशी

punjabkesari.in Wednesday, Dec 16, 2020 - 02:30 PM (IST)

हर किसी का स्वभाव दूसरे से अलग होता है। ऐसे में उनकी पसंद-नापसंद में भी बहुत फर्क होता है। साथ ही हर किसी की खुशी भी अलग-अलग तरीके से मायने रखती है। कई लड़कियों को बाहर घूमना अच्छा लगता है तो बहुत-सी लड़कियों को घर पर रहने में ही मजा आता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, किसी का  स्वभाव उनके कुंडली पर पड़े प्रभाव पर निर्भर करता है। तो चलिए आज हम आपको राशि के मुताबिक बताते हैं कि किस राशि की लड़की को आखिर किस चीज व बात से खुशी मिलती है। 

मेष राशि (21 मार्च - 19 अप्रैल)

मेष राशि की लड़कियों को खुद की तारीफ सुनना बेहद अच्छा लगता है। इसके अलावा इन्हें किसी के साथ कॉम्पिटीशन करना व उसमें जितने पर अंदर से खुशी की अहसास होता है। 

PunjabKesari

वृषभ राशि ( अप्रैल - 20 मई)

ये लड़कियां अपनी मेहनत के बल पर जिंदगी में ऊंचाइयों को छूती है। साथ ही ये हमेशा काम में ज्यादातर बिजी रहती है। ऐसे में इन्हें समय निकाल कर रिलैक्स फील करने में खुशी मिलती है। इसके साथ ही इन्हें पार्टनर के साथ समय बीताना व उनसे बात करने में खुशी मिलती है। 

मिथुन राशि (21 मई - 21 जून)

इस राशि की लड़कियां बहुत ही एनर्जेटिक होती है। ऐसे में ये छोटी-छोटी चीजों में भी खुशी ढूंढ़ लेती है। अपने इसी स्वभाव के चलते ये किसी के चेहरे पर भी आसानी से स्माइल ले आती है। इनकी कंपनी में हर कर हर कोई खुश व रिलैक्स फील करता है। हम यूं भी बोरियत क्या होती है शायद इन्हें मालूम नहीं। ऐसे  में ये लड़कियां सामने वाले से कुछ देर बातें करके ही खुशी का अहसास करती है। 

कर्क राशि (22 जून - 22 जुलाई)

ये लड़कियां स्वभाव से बेहद कोमल, भावुक व केयरिंग होती है। इन्हें दूसरों का ध्यान रखने व मदद करने में खुशी मिलती है। इनके लिए जिंदगी में इससे बड़ी बात नहीं होती है कि कोई इनपर भरोसा करता है। ऐसे में ये अपने पार्टनर, परिवार व दोस्तों की खुशी के लिए कुछ भी करने को तैयार रहती है। 

PunjabKesari

सिंह राशि (23 जुलाई- 22 अगस्त)

इस राशि की लड़कियां सुलझी व पॉजीटिव सोच की मालिक होती है। ऐसे में इनकी कंपनी को हर कोई एन्जॉय करता है। एनर्जेटिक होने के चलते ये लड़कियां एक जगह पर ज्यादा देर तक नहीं रहती है। साथ ही इन्हें सरप्राइज देने व लेने में खुशी मिलती है। 

कन्या राशि (23 अगस्त - 22 सितम्बर)

इन लड़कियों को दूसरों का साथ मिलने में खुशी की अहसास मिलता है। किसी द्वारा अपनी तारीफ सुनने से इन लड़कियों की खुशी का ठिकाना नहीं रहता है। ऐसे में ये अपनी सारी चिंताएं भूल कर अंदर से खुश हो जाती है। 

तुला राशि (23 सितम्बर - 22 अक्टूबर)

इस राशि की लड़कियों को ऐसे लोगों की तलाश रहती है तो इन्हें बेहतर भविष्य के लिए इंस्पायर करें। साथ ही इन्हें अकेले खुद के साथ समय बिताने व सोचने में खुशी महसूस होती है। 

वृश्चिक राशि (23 अक्टूबर - 21 नवंबर)

तेज दिमाग की मालिक इन लड़कियों को इंटेलिजेंट लोगों की कंपनी अच्छी लगती है। साथ ही इन्हें दोस्तो के साथ समय बिताने व बातें करने में खुशी का अहसास होता है। 

PunjabKesari

धनु राशि (22 नवंबर - 21 दिसम्बर)

स्वतंत्र ख्यालों की धनु राशि की लड़कियों को फैमिली व दोस्तों के साथ घूमने में मजा आता है। इन्हें नई-नई जगहों व चीजों को देखने पर उसके बारे में जानने में अंदर से खुशी मिलती है। इनका मानना है कि जिंदगी को खुल कर जीने में ही मजा हैं। 

मकर राशि (22 दिसम्बर - 19 जनवरी)

मकर राशि की लड़कियां ईमानदारी से काम करने में विश्वास रखती है। ऐसे में जब इन्हें अपनी मेहनत का फल मिलता है तो इनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहता है। साथ ही अपनी हिम्मत व मेहनत से ये नामुमकिन को भी मुमकिन बनाने की क्षमता रखती है। ऐसे में इनकी इसी क्वालिटी के चलते हर कोई इनकी इनकी तारीफ करता है। ऐसे में इनके लिए खुशी का मतलब जीत कहा जा सकता है। 

कुंभ राशि (20 जनवरी - 18 फरवरी)

कुंभ राशि की लड़कियां केयरिंग व दिल की साफ होती है। ऐसे में इन्हें दूसरी की मदद करना अच्छा लगता है। इसके अलावा इन्हें ऐसे लोगों का साथ पसंद होता है जो दिमाग से तेज होते हैं। 

PunjabKesari

मीन राशि (19 फरवरी - 20 मार्च)

इस राशि की लड़कियां रहस्यवादी होती है। ऐसे में इन्हें देखकर तो कोई भी इनके बारे में पता नहीं लगा सकता है। इन्हें हमेशा ऐसे व्यक्ति की तलाश रहती है जिसमें आंखों को पढ़ने का हुनर हो। ऐसे में जो लोग बिना कुछ इनकी दिल की बात को जान लेते वे इन्हें खुशी का अहसास दिलाते हैं। 


आपको हमारा आर्टिकल अच्छा लगा तो इसे लाइक, शेयर व कमेंट करना ना भूलें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static