जानिए क्यों फायदेमंद है  Modular Kitchen

punjabkesari.in Saturday, Aug 31, 2019 - 11:08 AM (IST)

जब भी घर रेनोवेट करने की बात आती है तो हर चीज के बारे में की बार देख कर सोचा जाता है। वहीं किचन के लिए एक दूसरी के देखा देखी महिलाएं मॉड्यूलर किचन बनवाना पसंद करती है लेकिन इस बनवाने से पहले वह इसके फायदे या नुकसान पर किसी भी तरह का ध्यान नही देती है। चलिए आज हम आपको बताएगें मॉड्यूलर किचन क्या होता है व इसे बनवाने आपको क्या फायदे व नुकसा होगें। 

जानिए क्या है  मॉड्यूलर किचन 

मॉड्यूलर किचन में लगने वाले सारे ही हिस्से हाथ से तैयार न होकर कारखाने में मशीन के द्वारा तैयार किए जाते है। किचन के इन हिस्सों को बनाने से पहले ही इनके डिजाइन, रंग व आकार को तय किया जाता है। इसके बाद इन्हें रसोई की  जरुरत के अनुसार इक्टठा कर जोड़ दिया जाता है।

फायदे 

कंपनी द्वारा रसोई में लगे समान की एक निधारित समय तक वारंटी दी जाती है। अगर कुछ खराब होता है तो वह बदल देते है।

बढ़ई से बने बॉक्स के मुकाबले इसमें ज्यादा सफाई होती हैं।

पूरी रसोई को एक तय कीमत पर तय समय में तैयार किया जाता है।

मशीनों के माध्यम से काम होने के कारण काम कुछ ही दिनों में पूरा हो जाता है। 

इसके हिस्सों को जोड़ना आसान होता है, अगर कुछ खुल जाता है तो व्यक्ति बाद में आसानी से जोड़ सकता हैं।


इसमें पहले से ही डिस्टबिन रैक, प्लेट रैक, बोतल रैक जोड़े हुए होते है। 

एक बार डिजाइन फाइनल होने के बाद आपका काम खत्म हो जाता है।

 

नुकसान

अच्छे समान के लिए आपको एक अच्छी कंपनी का चयन करना पड़ता है, कई बार वह सही होती है तो कई बार नहीं।

आपकी किचन एक व्यक्ति नही कईयों की  तरह दिखती होगी क्योंकि किचन के डिजाइन एक जैसे तैयार किए जाते है। 



बढ़ई द्वारा बनाई गई किचन की तुलना में इसकी कीमत अधिक होती हैं।

रसोई के सभी हिस्से कारखाने में बनते है इसलिए आपको नही पता होता की कंपनी द्वारा किस तरह के समान का इस्तेमाल किया जा रहा है। जिससे किचन की लाइफ अधिक समय तक नही होती है।


एक निधारित साइज होने के कारण कई बार कुछ बॉक्स प्रयोग में नही आते है।

Content Writer

khushboo aggarwal