पेट में दर्द की वजह कहीं SIBO तो नहीं ? जानें क्या है यह प्रॉब्लम

punjabkesari.in Tuesday, Jan 14, 2020 - 12:07 PM (IST)

बिगड़ते लाइफ स्टाइल के चलते आजकल लोग बहुत जल्द पेट संबंधित बीमारियों की चपेट में आते जा रहे हैं। जिस वजह से उन्हें पेट में दर्द, गैस, कब्ज और sibo जैसी परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। अब आप सोच रहे होंगे कि Sibo क्या है? आइए जानते हैं इस बीमारी से जुड़ी कुछ खास बातें...

क्या है SIBO?

छोटी आंत में मौजूद बैक्टीरिया को अंग्रेजी भाषा में Small intestinal बैक्टीरियल ओवर ग्रोथ कहा जाता है। यह समस्या व्यक्ति को तब होती है, जब उसकी बॉडी उसके द्वारा खाए जाने वाले खाने में से न्यूट्रीएंट्स और अन्य जरुरी तत्वों को अच्छे से पचा नहीं पाती। इस वजह से व्यक्ति को कमजोरी, शरीर में जरुरी तत्वों की कमी और लगातार कम होते वजन जैसी परेशानियों से जूझना पड़ता है।

 

कई बार यह समस्या व्यक्ति को एब्डोमिनल सर्जरी जैसे गैस्ट्रिक बायपास या फिर ज्यादा दवाईयों का सेवन करने से भी हो जाती है। ज्यादा दवाईयों के सेवन से आपकी छोटी आंत कमजोर होने लगती है, जिस वजह से आपके द्वारा खाया गया खाना आंत में रूक जाता है, खाना अच्छे से न पचने और कब्ज जैसी समस्या होने की वजह से छोटी आंत में बैक्टीरिया जमा हो जाता है, जिसे डॉक्टरी भाषा में SIBO कहा जाता है।

SIBO के लक्ष्ण

-पेट के नीचे भाग में दर्द
-बेवजह थकान
-सूजन या पेट का बढ़ना
-पेट खराब
-कब्ज
-गैस और अपच
-समस्या ज्यादा बढ़ने पर वजन कम होते रहना।

SIBO का इलाज

अगर तो समस्या बहुत ज्यादा बढ़ गई है तो इसके लिए आपको एंटी-बायोटिक्स की जरुरत पड़ेगी। मगर डॉक्टरी इलाज के साथ-साथ कुछ घरेलू चीजों का भी सेवन कर सकते हैं, जिससे आपको बहुत जल्द इस समस्या से राहत मिलेगी। आइए जानते हैं क्या हैं ये चीजें..

नींबू, शहद और काली मिर्च

रात सोने से पहले गुनगुने पानी में 1 नींबू का रस, 1 चम्मच शहाद और 1 चुटकी काली मिर्च डालकर पिएं। Sibo के पेशेंट रात के वक्त भारी चीज का सेवन करने से बचें। खासतौर पर दूध और इससे बनी चीजों का खास परहेज करें।

हींग

अपच, गैस और पेट संबंधित सभी परेशानियों को खत्म करने के लिए हींग एक बेहतर ऑप्शन है। हर सब्जी में हींग का इस्तेमाल करने के साथ-साथ अपनी नाभि में भी हींग लगाएं। नाभि में हींग लगाने के लिए 1 चुटकी हींग को पानी के साथ मिक्स करके अच्छे से मलहम तैयार कर लें। अब इस मलहम को सुबह शाम दो बार अपनी नाभि पर लगाएं। इससे भी पेट संबंधित पेरशानियों से आपको जल्द राहत मिलेगी। इसके अलावा खाने में जामुन, संतरा, बादाम, हरी सब्जियां और ओट्स शामिल करें। यह आपकी छोटी आंत पर कम दबाव डालेंगे, जिससे एंटी-बायोटिक्स अपना काम अच्छे से कर पाएंगी। 

Content Writer

Harpreet