हैल्थ या ब्यूटी ही नहीं घर के इन कामों में भी इस्तेमाल करें नारियल तेल

punjabkesari.in Wednesday, Jul 21, 2021 - 03:15 PM (IST)

नारियल तेल गुणों की खान माना जाता है। पोषक तत्वों व एंटी-ऑक्सीडेंट्स गुणों से भरपूर नारियल तेल सेहत व ब्यूटी बरकरार रखने में मदद करता है। मगर क्या आप जानते हैं कि इसका घर के कामों में भी इस्तेमाल किया जा सकता है। जी हां, आप नारियल तेल से फर्नीचर पॉलिश करने से लेकर मच्छर भगाने तक यूज कर सकती है। चलिए जानते हैं रोजमर्रा के कामों में नारियल तेल इस्तेमाल करना का तरीका...

कपड़ों से धाग हटाएं

आग आप कपड़ों पर पड़े जूस, चाय, कॉफी के दाग से परेशान है तो इसके लिए आप नारियल तेल को यूज कर सकती है। यह कपड़ों पर पड़े दाग-धब्बे हटाकर उसे एकदम नए जैसा बना देता है। इसके लिए एक कटोरी में बराबर मात्रा में नारियल तेल और बेकिंग सोडा मिलाएं। तैयार पेस्ट को दाग वाली जगह पर 5 मिनट तक लगा दें। बाद में इसे धो लें।

PunjabKesari

फर्नीचर को पॉलिश करें

नारियल तेल अलग ही शाइन देता है। इसलिए आप इससे फर्नीचर पॉलिश कर सकती है। इसके लिए एक कटोरी नारियल तेल में 1-1 बड़ा चम्मच सिरका और नींबू का रस मिलाएं। तैयार मिश्रण को कॉटन से लगाकर फर्नीचर पर लगाकर रगड़ें। इससे फर्नीचर पर पड़े दाग-धब्बे साफ होकर शाइन करेंगे।

मच्छर भगाने के लिए स्प्रे

गर्मी व मानसून में मच्छरों की समस्या होती है। ऐसे में इससे बचने के लिए आप नारियल तेल से हर्बल मॉस्किटो स्प्रे बना सकती है। इसके लिए एक स्प्रे बोतल में 2 बड़े चम्मच नारियल तेल, 4-5 बूंदें टी-ट्री या पिपरमेंट ऑयल की मिलाएं। इसे स्किन पर स्प्रे करने से मच्छर काटने की परेशानी से बचाव रहेगा। आप इसे फर्नीचर पर भी स्प्रे कर सकती है। इससे फर्नीचर पर कीड़े नहीं लगेंगे।

PunjabKesari

कारपेट या कपड़े से च्युइंग गम हटाने के लिए

अक्सर कपड़े या कारपेट पर लगी च्युइंग गम को हटाना मुश्किल होता है। मगर आप नारियल तेल की मदद से इसे आसानी से छुड़वा सकती है। इसके लिए आपको बस च्युइंग गम के ऊपर कुछ बूंदें नारियल तेल की डालनी है। उसके बाद धीरे से उसे हाथों से उतार लें और कारपेट को पानी से साफ कर लें। इससे आपका कारपेट एकदम पहली की तरह हो जाएगा।

दरवाजों को करें ग्रीस

अक्सर पुराने दरवाजों से अजीब सी आवाज आने लगती है। इसके साथ उसे खोलने व बंद करने में भी काफी जोर लगता है। ऐसे में इस समस्या से बचने के लिए आप नारियल तेल इस्तेमाल कर सकती है। इसके लिए दरवाजे पर नारियल तेज 5-6 बूंदें लगाकर उसे बंद करके खोलें। इससे दरवाजे से जुड़ी समस्याएं दूर हो जाएगी।

 

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static