गले के आकार में दिखाई दें ये बदलाव तो हो सकता है लिम्फोमा कैंसर

punjabkesari.in Sunday, Mar 25, 2018 - 12:40 PM (IST)

कैंसर का नाम सुनते ही लोग डर जाते हैं क्योंकि इस खतरनाक बीमारी का सही इलाज ना होने पर व्यक्ति के बचने के चाइंस बहुत कम होते हैं, हालांकि अगर समय रहते इसके लक्षणों के बारे में पता चल जाए तो इसे काबू में भी किया जा सकता है। बदलती जीवनशैली इस बीमारी को तेजी से फैला रही है। कैंसर के बहुत सारे रूप हैं, जिसमें से एक है लिम्फोमा कैंसर।  यह शरीर के अलग-अलग अंगों को प्रभावित करता है।

गले में इस कैंसर का होना बहुत खतरनाक माना जाता है क्योंकि इसके होने से सांस लेने पर मरीज के बाकी अंगो को पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं पहुंच पाती और यह बाकी के अंगों को भी अपनी चपेट ले लेता है।

आज हम आपको इसके लक्षण बताएंगे, जिसे पहचान कर आप सही समय पर इसका इलाज करा सकें।

लिम्फोमा कैंसर
इस कैंसर के होने से शरीर में लाल रक्त कोशिकाएं और श्वेत रक्त कोशिकाएं तेजी से बढ़ने लगती है और स्वस्थ कोशिकाओं को काम करने से रोकती है। गले में कैंसर होने के कारण लिम्‍फ नोड्स बढ़ते हैं, जिससे गले का आकार बढ़ जाता है। कई बार गले के इस बढ़े हुए आकार का आसानी से पता नहीं चलता और न ही किसी तरह का दर्द होता है। अगर यह आकार 3 से 4 सप्ताह से ज्यादा बना रहे तो यह खतरनाक हो सकता है। इस तरह की समस्या दिखने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।



लिम्फोमा कैंसर के लक्षण
जब कभी किसी के गले में लिम्‍फ नोड्स कैंसर की शुरूआत होती है तो इसका शरीर के अन्य भागों में बढ़ने का खतरा बढ़ जाता है। सबसे पहले पर इसका असर गले के आसपास के अंगो पर दिखाई देता है। इसके लक्षण को पहचान कर तुरंत ही डॉक्टर से संपर्क करें।
1. गले में सूजन रहना।
2. गले में खारिश रहना और कान के पास दर्द होना।
3. नाक का ब्लॉक होना। 
4. मुंह और होंठ सुन्न होने।
5. दांतों में दर्द होने लगता है और खाना चबाने में मुश्किल होती है।
6. सुनने की शक्ति कमजोर होती है।
 

Punjab Kesari