हार्ट को हैल्दी रखता है यह तेल, जानिए इसके अनेक फायदे

punjabkesari.in Friday, Jun 22, 2018 - 10:35 AM (IST)

स्वस्थ रहने के लिए केवल हल्दी ही नहीं इसका तेल भी काफी फायदेमंद है। हल्दी का तेल हल्दी के पौधे की जड़ों से निकाला जाता है। हल्दी की तरह इसमें भी कई औषधीय गुण पाए जाते हैं जो शरीर को रोगों से बचाने में मदद करता है। हल्दी का तेल शरीर से विषैले पदार्थ बाहर निकालने, इम्यून सिस्टम को मजबूत करने र हृदय को स्वस्थ रखने में मदद करता है। आइए जानिए हल्दी तेल शरीर को क्या-क्या फायदे मिलते हैं?

1. जोड़ों के दर्द और सूजन से मिले राहत
हल्दी के तेल में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। जोड़ों और मसल्स में दर्द के कारण होने वाली सूजन पर इस तेल से मालिश करने पर काफी राहत मिलती है। 

2. हृदय रखें स्वस्थ
हृदय रोगियों के लिए हल्दी तेल काफी फायदेमंद है। इसे तेल में खाना बना कर खाने से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन ठीक रहता है और मेटाबॉल्जिम भी बूस्ट होता है। इसके अलावा हार्ट अटैक का खतरा कम होता है और हृदय स्वस्थ रहता है।  

3. इम्यून सिस्टम करें बूस्ट
हल्दी तेल में एंटी-माइक्रोबियल, एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण होते हैं जो इम्यून सिस्टम को बूस्ट करने में मदद करते हैं। इससे शरीर को रोगों का खतरा कम होता हैं।

4. डिप्रेशन से मिले राहत
हल्दी तेल डिप्रेशन कम करने में भी मदद करता है। जब आप शांत और आराम महसूस करना चाहते हो तो कुछ बूंदे हल्दी तेल की लेकर हवा में फैलाएं। ऐसा केवल सोने से पहले ही करें। इससे आपका तनाव कम होगा और मूड ठीक होगा। 
जब आप कभी बैचेनी और सांस लेने में मुश्किल महसूस करें तो हल्दी तेल की कुछ बूंदे हाथों पर लेकर रगड़े और अपने हाथों को फेस पर लगा कर गहरी सांस लें। आपको काफी आराम महसूस होगा।

5. दांतो को रखें स्वस्थ
हल्दी तेल में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो दांतों से जुड़ी समस्याओं को ठीक करने में मदद करते हैं। मसूड़ों में सूजन होने पर टूथपेस्ट में 1-2 बूंदें हल्दी तेल की मिक्स करके 1-2 मिनट तक ब्रश करें। इससे आपको काफी राहत मिलेंगी।

 


 

Punjab Kesari