मस्कारा खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान, नहीं होगा पलकों को कोई नुकसान

punjabkesari.in Friday, Jul 16, 2021 - 04:22 PM (IST)

आंखे चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने का काम करती है। वहीं लड़कियां इसकी सुंदरता को निखारने के लिए आई मेकअप करना पसंद करती है। इसके लिए खासतौर पर लड़कियां काजल, आईलाइनर व मस्कारा लगाती है। बात मस्कारा की करें तो इससे आंखों और भी सुंदर व बोल्ड लगती है। मगर इसे खरीदने व लगाने से जुड़ी बातों का ध्यान रखना चाहिए। नहीं तो आंखों की खूबसूरती बढ़ने की जगह पर कम हो सकती है। चलिए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...

- सही प्रोडक्ट चूनें

हमेशा अच्छे ब्रांड का मस्कारा खरीदें। फॉर्मलाडेहाइड, सिंथेटिक और टार डाई जैसे हानिकारक सामग्री वाले मस्कारा को खरीदने की गलती ना करें। इससे पलकों को नुकसान हो सकता है।

- मस्कारा खरीदने से पहले एक्सपायरी डेट करें चैक

इसलिए इसे खरीदने से पहले एक्सपायरी डेट जरूर चैक करें। असल में, बाकी मेकअप के मुकाबले मस्कारा की सेल्फ लाइफ कम होती है। इसके साथ ही हैल्दी व मजबूत पलकों के लिए हर 6 महीने में मस्कारा बदलना सही है। इसके साथ लंबे समय से इस्तेमाल ना हुआ मस्कारा यूज करने से बचें।

- मस्कारा प्राइमर लगाएं

लैशेज की खूबसूरती बरकरार रखने के लिए मस्कारा प्राइमर की जरूरत होती है। इससे पलके मजबूत व कैमिकल से सुरक्षित रहती है। वहीं जो लड़कियां रोज मस्कारा लगाती है उन्हें इसका इस्तेमाल जरूर करना चाहिए।

- आंखों को रगड़े ना

अक्सर महिलाएं थकान दूर करने व आंखों में कचरा फंसने से उसे रगड़ने लगती है। मगर इससे आंखों के नीचे झुर्रियां व पलकों में ड्राईनेस हो सकती है। इसके अलावा मस्कारा वाली आंखों को रगड़ने से नुकसान हो सकता है। ऐसे में कोई परेशानी होने पर आंखों में गुलाब जल की कुछ बूंदें डालें। इसके अलावा इससे आंखे साफ करें।

- आई मेकअप हटाकर सोए

अक्सर लड़कियां मेकअप करने में तो बेहद एक्साइटिड होती है। मगर इसे उतारने में आलस जताती है। मगर रातभर चेहरे पर मेकअप व आंखों पर मस्कारा होने से स्किन और आंखों को नुकसान पहुंच सकता है। इसलिए सोने से पहले मेकअप रिमूवर से पूरे चेहरे को साफ करें। बाद में फेसवॉश से चेहरा धोकर ही सोएं। आप मेकअप रिमूवर की जगह पर नारियल, जैतून या बेबी ऑयल इस्तेमाल कर सकती है।

- इन चीजों की करें पलकों की मसाज

स्किन की aतरह पलकों को भी मॉश्चराइज की जरूरत होती है। मगर इसके लिए केमिकल बेस्ड मॉश्चराइजर या बॉडी लोशन यूज करने से बचें। इसके लिए आप नारियल, जोजोबा, अरंडी, जैतून तेल या वैसलिन इस्तेमाल कर सकती है। आप मस्कारा लगाने से पहले इसे पलकों पर लगा सकती है। इससे पलकों को नुकसान होने से बचाव रहेगा। इसके अलावा सोने से पहले किसी तेल से पलकों की हल्के हाथों से मसाज करना भी सही रहेगा।

- डाइट का रखें ध्यान

सेहत के साथ खूबसूरती बरकरार रखने के लिए हैल्दी डाइट लें। पलकों को घनी व मजबूत बनाएं रखने के लिए विटामिन डी और ई से भरपूर चीजें खाएं।

 

Content Writer

neetu