ऐसे हुई World Tourism Day की शुरुआत, जानिए भारत में घूमने की बेस्ट जगहें

punjabkesari.in Monday, Sep 27, 2021 - 03:39 PM (IST)

घूमने-फिरने का शौक हर किसी को होता है। घूमने से मन को शांति व खुशी का एहसास होता है। ऐसे में लोग खासतौर पर अपनी भागदौड़भरी जिंदगी से थोड़ा ब्रेक लेने के लिए कहीं घूमने का प्लान करते हैं। वहीं पर्यटन आज के समय में कई लोगों का रोजगार भी बन चुका है। ऐसे में विश्व पर्यटन दिवस भी मनाना जाता है। इसे हर साल 27 सितंबर को सेलिब्रेट किया जाता है। चलिए आज हम आपको इसे मनाने की शुरुआत, उद्देश्य और भारत में घूमने की बेस्ट जगहें बताते हैं...

इस दिन से हुई शुरुआत

इस दिन को सबसे पहले 1970 को मनाया गया था। इसकी शुरुआत विश्व पर्यटन संस्था द्वारा की गई थी। इसके बाद 1980 में  27 सितंबर को पहली बार इस दिन को मनाया गया था। उस दिन से हर साल इसे मनाया जाने लगा।

विश्व पर्यटन दिवस मनाने का उद्देश्य

बीते कई सालों से पर्यटन के जरिए कई लोगों को रोजगार मिला है। ऐसे में लोगों को घूमने के प्रति जागरूक करने के लिए इस दिन को मनाया जाता है। असल में, जब भी आप कहीं घूमने जाने तो वहां पर आपको रहने, घूमने, खरीदारी करने व अलग-अलग चीजों आदि की जरूरत पड़ती है। ऐसे में इन सब सुविधाओं को पूरा करने के लिए कई लोगों को रोजगार मिलता है। ऐसे में लोगों के रोजगार को बढ़ावा देने के लिए विश्व पर्यटन दिवस मनाया जाता है।

चलिए अब हम आपको भारत में घूमने की कुछ खास जगहें बताते हैं...

गोवा

अगर आप पार्टी लवर है तो आप गोवा घूमने जा सकते हैं। यहां पर आप डे और नाइट दोनों लाइफ का मजा ले सकते हैं। अलग-अलग बीचों में पार्टनर के साथ घूम सकते हैं। इसके अलावा सी फूड खाने का लुत्फ उठा सकते हैं। खासतौर पर न्यूली मैरिड कपल्स के लिए गोवा एकदम परफेक्ट माना जाता है।

शिमला

हिमाचल प्रदेश में स्थित शिमला पर्यटकों द्वारा खूब पसंद किया जाता है। यहां पर बजट में आसानी से घूमने का मजा ले सकते हैं। यहां का प्राकृतिक नजारा हर किसी को अपनी ओर आकर्षित करता है। बात शिमला घूमने की करें तो आप मॉल रोड, क्राइस्ट चर्च, बाजार, कुफरी, चैल, नारकंडा जैसी अन्य जगहों पर घूमने का लुत्फ मना सकते हैं।

कसौल

अगर आप शांति से प्राकृतिक नजारों का मजा लेना चाहते हैं तो आपके लिए कसौल परफेक्ट रहेगा। यह हिमाचल प्रदेश का छोटा मगर बेहद खूबसूत गांव है। इसकी खूबसूरती के चलते दुनियाभर से लोग पूरे साल यहां घूमने आते हैं। कसौल गांव हिप्पी संस्कृति के लिए मशहूर है। मार्च से मई महीने में यहां पर मौसम सुहावना होने से लोग खासतौर पर इस दौरान यहां घूमने जाते हैं। आप यहां पर लंबी ट्रैकिंग का भी मजा ले सकते हैं।

 

 

Content Writer

neetu