OMG! विश्व की इन रहस्यभरी जगहों के राज से आज तक नहीं उठ सका पर्दा

punjabkesari.in Sunday, Sep 05, 2021 - 05:10 PM (IST)

दुनियाभर में बहुत सी जगह सुंदरता व कई रहस्यों से भरी हुई है। ऐसे में ये जगहें बेहद ही डरावनी व खतरनाक मानी गई है। कहा जाता है कि यहां पर जाना खतरे से खाली नहीं होता है। वहीं इन जगहों पर कई राज छिपे है, जिनका आज तक कोई पता नहीं लगा पाया है। ऐसे में आज इस आर्टिकल में हम आपको विश्व की 3 बेहद खतरनाक व रहस्यमयी जगहों के बारे में बताते हैं...

डानाकिल डिप्रेशन

डानाकिल डिप्रेशन उत्तरी अफ्रीका के इथियोपिया नामक देश में है। यह जगह अपने अंदर कई रहस्यों को लिए हुए है। यह पृथ्वी के गर्म इलाकों में से एक गिनी जाती है। बेहद गर्म होने के कारण इस जगह के पास जाना खतरे से खाली नहीं माना जा सकता है। बता दें, डानाकिल डिप्रेशन से अधिक मात्रा में पोटेशिएम सॉल्ट और सल्फर निकलता है। इस वजह से इसके आस-पास की जमीनों का रंग लाल, पीला, नारंगा और सफेद हो गया है। यह रहस्यमयी जगह समुद्र तल से करीब 125 मीटर नीचे स्थापित है। कई बार डानाकिल डिप्रेशन का तापमान बढ़कर 55 डिग्री तक चला जाता है। इसके अलावा जब ज्वालामुखी क्रियाएं सघन होती है तो उस समय इसका तापमान 125 डिग्री सेल्सियस तक हो जाता है। इस वजह से इसे गेटवे ऑफ हेल यानि पृथ्वी का नरक का द्वार कहते हैं।

डरावनी गुड़ियों का आइलैंड

डरावनी गुड़ियों का आइलैंड मैक्सिको से दक्षिण, जोचिमिको कनाल के बीच 'ला इस्ला डे ला म्यूनेकस' पर है। इस अजीबो-गरीब जगह पर आपको पेड़ों पर भारी गिवती में डरावनी गुड़ियां लटकियां हुई मिलेगी। वहां के स्थानीय लोगों का कहना है कि ये गुड़ियां एक-दूसरे के साथ बात करती, आंखें घुमाती व इशारे करती है। यह आइलैंड बेहद खतरनाक व रहस्यमयी होने से यहां पर किसी को भी बिना टूर गाइड के जाने की सलाह नहीं दी जाती है। इस डरावनी जगह पर अकेले घूमना खतरे से कम नहीं माना जा सकता है।

बरमूडा ट्रायंगल

बरमूडा ट्रायंगल उत्तर अटलांटिक महासागर में स्थित ब्रिटेन का प्रवासी इलाका है। यहां से भारी गिनती में विमान, एयरक्राफ्ट और जहाज रहस्यमय तरीके से कहीं गायब हो गए है। ऐसे में यह जगह बेहद ही रहस्यमयी है। बता दें, इसके रहस्यों को जानने के लिए कई वैज्ञानिकों ने खोज की है। मगर बीते 100 सालों से इस जगह के रहस्य का पता नहीं लगाया जा पा रहा है। ऐसे में इस रहस्यमयी और खतरनाक जगह को 'डेविल्स ट्राएंगल' भी कहा जाता है। कहा जाता है कि पिछलों 100 सालों से बरमूडा ट्राएंगल से करीब 1000 लोगों को अपनी जान गवां चुके है। एक आंकड़े के अनुसार, हर साल इस डरावनी जगह से औसतन चार एयरक्राफ्ट्स और 20 पानी के जहाज गायब हो जाते हैं।

 

 

 

Content Writer

neetu