योग और हैल्दी डाइट में छिपा है पीएम मोदी की फिटनेस का राज, जानिए उनकी डेली रूटीन
punjabkesari.in Tuesday, Sep 17, 2019 - 03:37 PM (IST)
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 69वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि अपने प्रधानमंत्रीत्व काल में मोदी जी एक दिन भी बीमार नहीं पड़े। इस उम्र में भी वह एकदम फिट और फाइन दिखाई देते हैं, जिसका श्रेय उनकी हैल्दी डेली रूटीन को जाता है। चलिए उनके जन्मदिन के मौके पर हम आपको बताते हैं कि पीएम मोदी इस उम्र में भी इतना एनर्जेटिक और फिट कैसे नजर आते हैं।
रोजाना करते हैं योग
मोदी जी का कहना है कि 'शांत और रचनात्मक जीव जीवन की कुंजी ही योग है।' वह अपने दिन की शुरूआत भी योग से ही करते हैं, जिसमें सूर्य नमस्कार, सुखासन, पद्मासन, उष्ट्रासन और व्रजासन आदि शामिल होता है। सूर्य नमस्कार और प्राणायाम मोदी के प्रिय आसन हैं।
हेल्दी लाइफस्टाइल है फिटनेस का कारण
बता दें कि मोदी जी 5-6 घंटे की नींद जरूर लेते हैं और 4-5 बजे के बीच उठ जाते हैं, जिसके बाद वो योग करते हैं। इसके बाद वो डेली वॉक पर निकलते हैं और करीब आधा घंटा टहलते हैं। यही कारण है कि वो लगातार 14 से 16 घंटे भी बिना रुके काम कर पाते हैं।
पंचतत्व
पंचतत्व यानि प्रकृति के 5 तत्व- पृथ्वी, जल, अग्नि, वायु और आकाश से प्रेरित है। मोदी जी पंचतत्व ट्रैक पर वॉक करते हैं, जो उनके घर के लॉन में ही बना है।
Here are moments from my morning exercises. Apart from Yoga, I walk on a track inspired by the Panchtatvas or 5 elements of nature - Prithvi, Jal, Agni, Vayu, Aakash. This is extremely refreshing and rejuvenating. I also practice
— Narendra Modi (@narendramodi) June 13, 2018
breathing exercises. #HumFitTohIndiaFit pic.twitter.com/km3345GuV2
ब्रीदिंग एक्सरसाइज
फिट रहने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ब्रीदिंग एक्सरसाइज भी करते हैं। इससे उनका नर्वस सिस्टम ठीक रहता है और वो दिल की बीमारियों से बचे रहते हैं।
रिफ्लेक्सोलॉजी
उनकी फिटनेस का राज रिफ्लेक्सोलॉजी भी है। दरसअल, उन्होंने कुछ समय पहले एक वीडियो शेयर किया था जिसमें वो नंगे पैर फूट रिफ्लेक्सोलॉजी करते दिखाई दे रहे थे। यह ऐसी तकनीक है, जिससे पैर के तलवे के प्रेशर पॉइंट्स पर एक्यूप्रेशर और मसाज होती है।
लेते हैं बैलेंस डाइट
इस उम्र में भी मोदी जी एकदम एनर्जेटिक नजर आते हैं, जिसमें उनकी खान-पान की आदतों का अहम रोल है। बदरी मीना 20 साल से मोदी जी के खान-पान का ध्यान रख रहे हैं। मोदी जी की खाने को लेकर कोई खास डिमांड नहीं होती और वह साधारण खाना ही खाते हैं। उनकी खान-पान की आदतें सिंपल हैं। उन्हें भाखरी (रोटी), थेपला, दाल सब्जियां, दही और गुजराती स्टाइल में खिचड़ी पसंद हैं।
उपवास में छिपा है सेहत का राज
मोदी मानते हैं कि उपवास रखने से शरीर स्वस्थ रहता है इसलिए वह नवरात्र में पूरे नौ दिन तक उपवास रखते हैं। इस दौरान वो सिर्फ नींबू पानी पीते हैं।
पीते हैं गर्म पानी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कई जगह भाषण देने होते हैं इसलिए वह अपने गले को ठीक रखने के लिए हल्का गर्म पानी पीते हैं। ठंडी चीजों से वो पूरी तरह परहेज करते हैं और सफर के दौरान लेमनेड पीते हैं।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Recommended News
Recommended News
Bhalchandra Sankashti Chaturthi: आज मनाई जाएगी भालचंद्र संकष्टी चतुर्थी, जानें शुभ मुहूर्त और महत्व
Rang Panchami: कब मनाया जाएगा रंग पंचमी का त्योहार, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल
Lok Sabha Elections 2024: कांग्रेस ने झारखंड की 3 लोकसभा सीट के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की