राशि के हिसाब से जानिए कैसा है आपकी गर्लफ्रैंड का नेचर

punjabkesari.in Tuesday, Mar 06, 2018 - 12:36 PM (IST)

दुनिया में हर इंसान का स्वभाव और सोचने का तरीका अलग-अलग होता है खासकर लड़कियों का। कुछ लड़कीयों का स्वभाव बबली तो कुछ हद से ज्यादा भावुक होती है। प्यार में पड़ने के बाद हर लड़की में बदलाव आते है। लड़कियों में यही बदलाव उन्हें दिलचस्प बनाते हैं। हर किसी की राशि का प्रभाव भी उसकी आदतों और रिश्ते पर कुछ न कुछ प्रभाव जरूर डालता है। आज हम आपको राशियों के हिसाब से लड़कियों में आने वाले ऐसे ही कुछ बदलाव और उनके स्वभाव के बारे में बताने जा रहें है, जिसे जानकर आप अपने रिलेशनशिप को मजबूत बना सकते है।


राशि के हिसाब से जानिए लड़कियों का नेचर 

मेष (21मार्च-20अप्रेल)
बेहद सरल और स्पष्ट इस राशि की लड़कियां को एडवेंचर से बहुत प्यार होता है। प्यार में पड़ने के बाद मेष राशि की लड़कियां बच्चों की तरह बर्ताव करती हैं।

2. वृषभ (21अप्रेल-21मई)
दिल की वृषभ राशि की लड़कियां प्यार में बेहद ईमानदार होती है और यह अपने पार्टनर से बी यही उम्मीद रखती है।
 

3. मिथुन (22मई-21जून)
इस राशि की लड़कियां हर पल को जीभरकर जीती है। स्वभाव से बबली इस राशि की लड़कियां पार्टनर को भी हमेशा खुश रखने की कोशिश करती है।
 

4. कर्क (22जून-23जुलाई)
अपने अंदर कई राज छुपा कर रखने वाली इस राशि की लड़कियां स्वभाव से विनम्र और पार्टनर की देखभाल करने वाली होती है।
 

5. सिंह (24जुलाई-23अगस्त)
आत्म विश्वास से भरी हुई इस राशि की लड़कियां रिश्ते को कायम रखने के लिए हर तरह की कोशिश करती है। प्यार में पड़ने के बाद यह अपने पार्टनर को पूरा टाइम देती है।

6. कन्या (24अगस्त-23सितम्बर)
प्रैक्टिकल किस्म की इस राशि की लड़कियां जल्दी किसी पर विश्वास नहीं करती। मगर प्यार में पड़ने के बाद यह अपने पार्टनर को पूरी अहमियत देती है।
 

7. तुला (24सितम्बर-23अक्टूबर)
तुला राशि की लड़कियां सामाजिक तौर पर बेहद सक्रिय होती है। इस तरह की लड़कियां अपने रिश्ते में शांति और प्यार बनाए रखती हैं।
 

8. वृश्र्चिक (24 अक्टूबर-22नवम्बर)
प्यार में पड़ने के बाद इस राशि की लड़कियों का स्वभाव गंभीर हो जाता है। छोड़ी जलन की भावना रखने वाली इस राशि की लड़कियां अपने पार्टनर को किसी ओर के साथ नहीं देख सकती।
 

9. धनु (23नवम्बर-21दिसम्बर)
धनु राशि की लड़कियां पहली मुलाकात में ही अपने पार्टनर को इम्प्रेस कर सकती है। अपने लव लाइफ को बेहतर बनाने के लिए इस राशि की लड़की अपनी तरफ से 100 प्रतिशत देती हैं।

10. मकर (22दिसम्बर-20जनवरी)
बेहद मेहनती, सुलझी हुई होने के साथ-साथ इस राशि की लड़कियां महत्वकांशी भी होती हैं। अपने पार्टनर को लेकर इस राशि के लड़कियां बहुत सारे सपने देखती है।
 

11. कुंभ (21जनवरी-19फरवरी)
प्यार में कुंभ राशि की लड़कियां वफादार और ईमानदार होती हैं। अपने पार्टनर को कभी धोखा न देने वाली इस राशि की लड़कियों को उनसे भी यही उम्मीद होती हैं।
 

12. मीन (20फरवरी-20मार्च)
स्वभाव से रहस्यमयी इस राशि की लड़कियां अपने दिल में कई बातें छुपाकर रखती है। अपनी दुनिया में रहने वाली इस राशि की लड़कियां पार्टनर को अपने हिसाब से चलाती है।

Content Writer

Anjali Rajput