''Y'' अक्षर से शुरू होता है नाम? जानिए अपने अंदर की खूबियां

punjabkesari.in Sunday, Nov 28, 2021 - 12:48 PM (IST)

हर किसी के नाम का पहला अक्षर भी उसके स्वभाव से जुड़े कई राज खोलता है। ऐसे में आज हम आपको अंग्रेजी के Y अक्षर से नाम शुरू होने वाली लड़कियों के बारे में बताते हैं। अगर आपका नाम भी Y अक्षर से शुरू होता हैं तो जान लें अपने अंदर की खूबियां...

सादगी पसंद

Y अक्षर से नाम शुरू होने वाली लड़कियां सादगी पसंद करती हैं। ये ज्यादा मेकअप या तैयार होने की जगह सिंपल रहती हैं। वहीं इनकी सादगी ही हर किसी को आकर्षित करने का काम करती है।

दिल की साफ

अंग्रेजी के Y अक्षर से नाम शुरू होने वाली लड़कियों का दिल की बेहद साफ होता है। ये कभी भी दूसरों का बुरा नहीं चाहती है। ये हमेशा दूसरों की मदद करने व भलाई के लिए परामर्श देने के लिए तैयार रहती है। इनकी खासियत हैं कि ये लड़कियां कभी भी किसी को भ्रमित नहीं करती है।

प्यार के मामले में कच्ची

ये लड़कियां प्यार के मामले में थोड़ी कच्ची होती हैं। असल में, ये कई बार बातें भूल जाती है। इनके इस स्वभाव के कारण इनकी पार्टनर से कई बार बहस हो जाती है। मगर ये दिल की साफ व केयरिंग होती हैं। ऐसे में इनका पार्टनर इन्हें जल्दी ही समझ कर माफ कर देते हैं।

सेंसेटिव और इंडिपेंडेंट

ये लड़कियां थोड़ी सेंसेटिव नेचर की होती हैं। ऐसे में इन्हें सामने वाले की बात दिल पर जल्दी लग जाती है। वहीं दूसरी ओर ये किसी के भरोसे रहने की जगह पर सेल्फ इंडिपेंडेंट होती हैं।

ईमानदारी से निभाती रिश्ता

इन्हें भले ही शांति पसंद होने से अकेले रहना अच्छा लगता हैं। मगर इनके साथ जितने भी रिश्ते जुड़े होते हैं। ये उनका बखूबी ध्यान रखती व उनका ईमानदारी से रिश्ता निभाती हैं।

गहरी सोच की मालिक

ये लड़कियां हर काम को सोच-समझकर करना पसंद करती है। ऐसे में ये हर काम को एकदम परफेक्ट करने में माहिर होती है।

खर्चीली

Y नाम वाली लड़कियां पैसों को लेकर बेहद चंचल होती हैं। इन्हें एक बार कोई चीज पसंद आ जाए तो उसे खरीदकर ही मानती है। ये अपनी जिंदगी को हंसी-खुशी व एन्जॉय करके बीताना पसंद करती है।

स्वभाव से शांत

ये लड़कियां स्वभाव से बेहद शांत होती हैं। ऐसे में ये किसी भी काम को जल्दबाजी की जगह पर पूरे धैर्य से सोच-समझकर करती है। मगर फिर भी इन्हें जीवन में पैसे कमाने में थोड़ा संघर्ष करना पड़ता है।

अपनी मर्जी की मालिक

ये लड़कियां अपनी जिंदगी को अपने हिसाब से जीना पसंद करती हैं। इन्हें इसमें किसी की दखलअंदाजी बिल्कुल भी पसंद नहीं आती हैं। ये हालातों से समझौता करने की जगह वो काम करती हैं जो इन्हें सही लगे। ऐसे में ये किसी भी नए काम में भी हाथ डालना सही नहींं समझती।

मुंह पर बोलने वाली

ये लड़कियां मन में कोई बात नहीं रखती हैं। इन्हें सही-गलत जो भी लगे सीधा सामने वाले के मुंह पर कहना सही समझती हैं। हालांकि इनकी भावना किसी का दिल दुखाने की नहीं होती हैं। मगर इनके इस नेचर के कारण अक्सर इनके अपने इनसे नाराज हो जाते हैं।

Content Writer

neetu