रिश्तों को अहमियत देती है तारीख 9 में पैदा हुई लड़कियां

punjabkesari.in Sunday, Apr 18, 2021 - 12:40 PM (IST)

हर कोई अपने नेचर से जाना जाता है। इसके पीछे का कारण व्यक्ति पर उसकी राशि, जन्म का महीना व तारीख का पड़ा प्रभाव हो सकता है। बात जन्म तारीख की करें तो इससे भी किसी के बारे में बहुत कुछ पता लगाया जा सकता है। तो चलिए आज हम आपको 9 तारीख में पैदा हुई लड़कियों का नेचर बताते हैं...

रिश्तों को अहमियत देने वाली

इन लड़कियों के लिए अपने पार्टनर व परिवार के ऊपर कुछ भी नहीं होता है। ऐसे में ये जीवन में अपने घर-परिवार को सबसे ज्यादा अहमियत देती है। साथ ही किसी परेशानी व समस्या को भी परिवार व पार्टनर के साथ शेयर करके उसे सुलझाना सही समझती है। 

स्वतंत्र ख्यालों की

तारीख 9 में जन्मीं लड़कियां बेहद ही स्वतंत्र ख्यालों की होती है। इन्हें अपनी जिंदगी में किसी की दखलअंदाजी व रोक-टोक बिल्कुल भी पसंद नहीं होती है। यहां तक की ये किसी बात फैसला लेने में भी किसी की सलाह देना सही नहीं समझती है। 

नई सोच की मालिक

ये लड़कियां जमाने के साथ चलने में विश्वास रखती है। इन्हें जीवन में नई-नई चीजों ढूंढ़ने व करने में मजा आता है। 

स्वभाव से गुस्सैल

9 तारीख में जन्मी लड़कियों का गुस्से हमेशा आसमान पर ही रहता है। इन्हें छोटी-छोटी बात पर भी जल्दी गुस्सा आ जाता है। ऐसे में इनके इस नेचर के चलते इनके अपने भी इनसे नाराज हो जाते हैं। 

लव नहीं अरेंज मैरिज में विश्वास 

ये लड़कियां प्यार के मामले में ज्यादा झुकना पसंद नहीं करती है। साथ ही स्वभाव से गुस्सैल होने से ये किसी के साथ भी जल्दी व गहरा संबंध बनाने में असमर्थ होती है। इसलिए इन लड़कियों की लव की जगह पर अरेंज मैरिज होने के चांचिस अधिक होते हैं। 

जल्दबाजी में फैसला लेने वाली

इनकी एक बुरी बात है कि ये हर चीज को जल्दी से करने में विश्वास रखती है। इनकी इसी आदत के कारण ये जल्दबाजी में कई फैसले ले लेती है। साथ ही इनके इऩ फैसलों के कारण इन्हें बाद में कई बार पछताना पड़ता है। 

मेहनत से जीत हासिल करने वाली

ये लड़कियां अपनी कड़ी मेहनत व लगन से काम करती है। साथ ही जीत हासिल करके ही मानती है। इनका मानना है कि कड़ी मेहनत से मुश्किल चीजें भी आसान हो जाती है। 

दिल की साफ

तारीख 9 में पैदा हुई लड़कियां किसी भी बात को दिल में रखने की जगह सही बोलने में विश्वास रखती है। ऐसे में हम इन्हें स्पष्टवक्ता कह सकते हैं। 


 

Content Writer

neetu