इस महीने में पैदा हुई लड़कियों में होती हैं ये खास खूबियां

punjabkesari.in Monday, Mar 01, 2021 - 05:50 PM (IST)

आज साल का तीसरा यानी मार्च महीना शुरु हो गया है। इस महीने में मौसम सुहावना होने से हर कोई इसे एन्जॉय करता है। बात इस महीने में पैदा हुई लड़कियों की करें तो इनमें कुछ अलग खूबियां होती हैं। तो चलिए जानते हैं इस महीने में जन्मीं लड़कियों के स्वभाव से जुड़ी कुछ रोचक बातें...

मिलनसार

इस महीने में पैदा हुई लड़कियां बेहद ही मिलनसार होती है। ऐसे में ये हर किसी से अपनेपन व प्यार से मिलती व बात करती है। 

घूमने की शौकीन

इन्हें अलग-अलग जगहों पर घूमना व उनके बारे में जानना काफी पसंद होता है। ऐसे में अक्सर दोस्तों में परिवार के साथ घूमने का प्लान बनाते रहते हैं। 

परिस्थिति के मुताबिक रहने वाली

ये लड़कियां खुद को परिस्थिति के हिसाब से रखने में सक्षम होती है। ऐसे में ये बात व स्थिति को समझते हुए फैसला लेती है। साथ ही अपने पार्टनर व घर के सदस्यों की हर छोटी-छोटी खुशी का ध्यान रखती है।

भगवान को मानने वाली

मार्च महीने में जन्मीं लड़कियों की भगवान बेहद ही आस्था होती है। ऐसे में इन्हें व्रत रखना, पूजा करना व धार्मिक कार्यों में शामिल होना अच्छा लगता है। 

जिम्मेदारियों को निभाने वाले

ये लड़कियां अपनी जिम्मेदारियों को निभाते हुए सफलता पाती है। ऐसे में ये अपने साथी व परिवार के सदस्यों का बखूबी ध्यान रखती है। 

बातूनी व खुशमिजाज

मार्च महीने की लड़कियां बेहद ही बातूनी होती है। हम यूं कह सकते हैं कि इनकी बातें कभी खत्म होने का नाम ही नहीं लेती है। इसके साथ ही स्वभाव से खुशमिजाज होने से ये सामने वाले को जल्दी ही इंप्रेस कर देती है। 

मेहनती

ये लड़कियां अपनी मेहनत व लगन से खूब पैसा कमाती है। साथ ही समाज में एक अच्छा मुकाम हासिल करती है। 

महत्वाकांक्षी

ये लड़कियां हर चीज का पूरा ज्ञान लेने के बाद ही अपना निर्णय लेती है। ऐसे में ये अपनी काबिलियत से चीजों को हासिल करती है। साथ ही समाज के साथ चलता सही समझती है। 


 

Content Writer

neetu