इन खूबियों की मालिक होती है H नाम वाली लड़कियां

punjabkesari.in Tuesday, Jun 22, 2021 - 04:12 PM (IST)

हमारी राशि ही नहीं नाम का पहला अक्षर भी जीवन के बारे में कई राज बयां करता है। ऐसे में हर किसी का नेचर दूसरे से अलग होता है। चलिए आज हम आपको अंग्रेजी के H अक्षर से नाम शुरु होने वाली लड़कियों के स्वभाव से जुड़ी कुछ खास बातें बताते हैं...

खुशमिजाज 

H अक्षर से नाम शुरु वाली लड़कियां अपनी प्यार भरी मुस्कान से किसी का भी दिल आसानी से जीत लेती है। इनके खुशमिजाज नेचर के कारण लड़के इनसे जल्दी ही इंप्रेस होकर दोस्ती करना चाहते हैं। 

बेफ्रिक

H अक्षर से नाम शुरू होने वाली लड़कियां बेफ्रिक किस्म की होती हैं। ये ज्यादा कोई चिंता करने की जगह से मौज से जिंदगी जीना पसंद होता है। इन्हें अपने काम व लाइफ में किसी की दखल-अंदाजी बिल्कुल भी बर्दाशत नहीं होती है। 

संकोची 

वैसे तो ये लड़कियां सभी के साथ घुल-मिल कर रहती है। मगर कई बार ये चीजों को लेकर संकोच में पड़ जाती हैं। ऐसे में ये अपना शक दूर करके ही काम करने में विश्वास रखती है। 

जल्दी नहीं करती प्यार का इजहार 

वैसे तो H अक्षर वाली लड़कियां मिलनसान होती है। साथ ही प्यार करने से भी कतराती नहीं है। मगर बात जब प्यार का इजहार करने की आती है तो ये थोड़ा सा घबरा जाती हैै। ऐसे में ये जल्दी प्यार का इजहार नहीं कर पाती है। 

दिलदार व उद्धार 

ये लड़कियां कंजूस नहीं बल्कि दिलदार व उद्धार किस्म की होती है। ये हर एक की मदद करने को हमेशा तैयार रहती है। 

तेज दिमाग की मालिक 

ये लड़कियां खुशमिजाज होने के साथ दिमाग से भी बेहद तेज होती है। ये अपनी चतुराई से किसी से भी कोई काम करवाने में माहिर होती है। 

खर्चीली 

इन लड़कियों के लिए पैसा बहुत ही अहमियत रखता है। वैसे से पैसों के मामले में लक्की भी होती है। ये अपनी जिंदगी कंजूसी से नहीं बल्कि पूरे ऐशों- आराम से बीताती है। इसके साथ ही इनका पार्टनर भी बेहद अमीर होता है। ऐसे में इनकी शादीशुदा जिंदगी भी काफी अच्छी होती है। 


 

Content Writer

neetu