दमदार पर्सनैलिटी रखती है ''L'' अक्षर वाली लड़कियां, जानिए अन्य खूबियां

punjabkesari.in Tuesday, Sep 28, 2021 - 03:06 PM (IST)

ज्योतिषशास्त्र के अनुसार, हमारे नाम का पहला अक्षर बहुत ही अहमियत रखता है। इससे किसी के नेचर, पसंद-नापसंद आदि से जुड़ी कई बातों का पता लगाया जा सकता है। आएदिन हम आपको अलग-अलग अक्षर वालों के स्वभाव से जुड़ी बातें बताते रहते हैं। मगर आज हम आपको अंग्रेंजी के 'L' अक्षर से नाम शुरू होने वाली लड़कियों के बारे में बताएंगे। बता दें, बॉलीवुड इंडस्ट्री की दिग्गज सिंगर लता मंगेशकर का नाम भी 'L' अक्षर से ही शुरू होता है। चलिए जानते हैं इनके बारे में...

दमदार पर्सनैलिटी

'L' अक्षर के नाम वाली लड़कियों के बारे में कहा जाता है कि ये दमदार पर्सेनैलिटी रखती है। ये दिखने में खूबसूरत व आकर्षित होने से जल्दी ही सामने वाले को इंप्रेस कर लेती है। ऐसे में लोग जल्दी ही इनसे दोस्ती करने को तैयार होते हैं। इसके साथ ही ये अपनी जिंदगी में खूब नाम कमाती है।

नेचर से रोमांटिक

ये लड़कियां खुशमिजाज व रोमांटिक होती है। इनकी जिंदगी में प्यार बेहद ही मायने रखता है। ये जिसके साथ रिश्ते में पड़ती है अपनी पूरी जिंदगी उसके नाम लगा देती है। इसके साथ ही ये पार्टनर की खुशी के लिए खुद की परेशानी को छुपा लेती है।

पार्टनर के लिए समर्पित

ये लड़कियां रिश्तों को बेहद ही अहमियत देती है। ऐसे में ये पार्टनर के साथ पूरी ईमानदारी से रिश्ता निभाती है। ये साथी ही खुशी, पसंद, नापसंद का बखूबी ध्यान रखती है। ऐसे में इनकी मैरिड लाइफ खुशनुमा बीतती है।

करियर में खूब कमाती नाम

ये लड़कियां आत्मविश्वासी व मेहनती होती है। ऐसे में ये अपने करियर में खूब मेहनत करके नाम कमाती है। इसतरह ये जल्दी ही ऊंचाइयों के शिखर पर पहुंचती है।

दोस्तों की लंबी लिस्ट

ये लड़कियां जिंदगी को खुलकर जीना पसंद करती है। ये छोटी-छोटी बातों में खुशी ढूंढ़ लेती है। अपने इस नेचर से ये सामने वाले के चेहरे पर भी जल्दी ही मुस्कान ले आती है। अपने इस स्वभाव से ये लोगों को जल्दी ही इंप्रेस कर देती है। ऐसे में लड़के जल्दी ही इनके दोस्त बनने की कोशिश करते हैं। शायद इसी कारण इनकी फ्रेंड लिस्ट बेहद लंबी होती है।


पहले से प्लानिंग करना पसंद

'L' अक्षर की लड़कियां किसी भी काम को जल्दबाजी की जगह धैर्य से करना पसंद करती है। ऐसे में किसी भी काम को करने के लिए पहले से प्लानिंग करती है। ताकि आगे चलकर कोई परेशानी ना हो। असल में इन्हें किसी भी कीमत पर हार नहीं बर्दाशत होती है। इसलिए ये हर काम को अच्छे से सोच-समझकर ही करती है।

प्रैक्टिकल मगर रहस्यमयी

ये हर चीज को गहराई से सोचना पसंद करती है। ऐसे में इनके दिल और दिमाग में क्या चल रहा है इसका जल्दी कोई पता नहीं लगा सकता है। मगर ये खुद सामने वाले के दिल व दिमाग की बात समझने में माहिर होती है।

भरोसे जीतने में माहिर

ये लड़कियां दिल से बेहद ही भावुक होती हैं। ऐसे में ये इस बात का ध्यान रखती है कि इनके कारण किसी का दिल ना दुखे। ये अपनी फैमिली व दोस्तों के लिए पूरी तरह समर्पित होती है। ये हर किसी के साथ ईमानदारी से रिश्ता निभाती है। अपने इस गुण के चलते ये जल्दी ही सामने वाला का भरोसा जीत लेती है।

गुस्से पर नहीं रखती काबू

'L' अक्षर की लड़कियों का नेगेटिव प्वाइंट देखे तो वह है इनका गुस्सा। जी हां, गुस्सा तो माने इनकी नाक पर रहता है। असल में, कोई बात गलत लगने पर ये अपना गुस्सा कंट्रोल नहीं कर पाती है। ऐसे में ये सामने वाले को कुछ भी कह देती है। हालांकि गुस्सा शांत व गलती का एहसास होने पर ये सामने वाले से माफी मांगने में भी देरी नहीं लगाती है।

 

 

 

Content Writer

neetu