चलने का तरीका भी बताता है आपके स्वभाव से जुड़ी खास बातें, जानिए कैसे?

punjabkesari.in Tuesday, Mar 16, 2021 - 06:21 PM (IST)

जिस तरह चेहरे व शरीर पर पड़े तिल किसी का नेचर बताने का काम करते हैं। ठीक उसी तरह चलने का तरीका भी व्यक्ति के बारे में बहुत कुछ बयां करता है। वैसे भी कोई बहुत तेज तो कोई धीमा चलना पसंद करता है। समुद्रशास्त्र के अनुसार, इसके पीछे का एक कारण उनकी कुंडली पर पड़ा प्रभाव होता है। तो चलिए आज हम आपको लड़कियों के चलने के हिसाब से उसके नेचर व भविष्य के बारे में बताते हैं...

धीरे व आराम से चलने वाली

धीरे व आराम से चलने वाली लड़कियों पर शनि ग्रह का असर होता है। ऐसे में ये लड़कियां जीवन के हर मोड़ पर सोच-समझ कर फैसला लेती है। साथ ही नेचर से शांत व सिंपल होने से ये हर काम सावधानी से करना पसंद करती है। ऐसे में ये लड़कियां हर बात का शांति व सुलझे दिमाग से हल निकालती है।

तेजा से चलने वाली

जो लड़कियां तेजी से चलती हैं उनपर मंगल का असर होता है। ऐसे में ये लड़कियां बहुत ही एनर्जेटिक व काम को जल्दी करने वाली होती है। हम यूं भी कह सकते हैं कि ये इन्हें हर काम को जल्दी पूरा करने ही चाह रहती है। ये लड़कियां आत्मविश्वास व साहसी होती है। ऐसे में ये किसी चीज या परिस्थिति से डरने या घबराने की जगह पर उसका सामना करना सही समझती है। साथ ही जीवन में ऊंचाइयों के शिखर को छूती है। 

छोटे–छोटे कदम लेकर चलने वाली

छोटे कदम लेकर चलने वाली लड़कियों पर बुध का असर होता है। बुध शांति का ग्रह होने से ये लड़कियां भी स्वभाव से शांत व आराम की जिंदगी जीना पसंद करती है। नेचर से खुशमिजाज व मिनलनसार होने के साथ ये तेज दिमाग की मालिक होती है। ये जल्दी ही सामने वाले को इंप्रेस कर देती है। ऐसे में इनके दोस्तों की लिस्ट काफी लंबी होती है। साथ ही इन्हें जिंदगी में किसी की रोक-टोक के बिना जीन सही लगता है। 

पैर घसीटकर चलने वाली 

जो लड़कियां पैर घसीटकर चलती है उन पर राहु व शनि का असर होता है। ऐसे में इन्हें अच्छा नहीं माना जाता है। ऐसी लड़कियां जिंदगी में बहुत ज्यादा कन्फ्यूज व दुखी रहती है। ऐसी लड़कियां छोटी सी बात को भी गहराई से सोच कर फैसला लेते हैं। साथ ही इन्हें किसी बात का फैसला लेने में समस्या आती है। 

Content Writer

neetu