दिल नहीं, दिमाग से फैसले लेती है इस तारीख में जन्मी लड़कियां!

punjabkesari.in Thursday, Nov 19, 2020 - 05:16 PM (IST)

हर किसी का स्वभाव दूसरे से अलग होता है। कुछ लोग खुशमिजाज तो कुछ गुस्से वाले होते हैं। इसके पीछे का कारण उनपर पड़े उनकी राशि व जन्म तारीख का असर होता है। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार, व्यक्ति की राशि के साथ उसकी जन्म तारीख भी बहुत मायने रखती है। तो चलिए आज हम आपको 3 तारीख में जन्मी लड़कियों के स्वभाव के बारे में बताते हैं...

साहसी

3 तारीख में जन्मी लड़कियां स्वभाव से साहसी होती है। इनपर या इनके परिवार पर कोई मुसीबत आने पर ये पूरे साहस के साथ मुकाबला करती है। इनके बारे में हम कह सकते हैं कि इन लड़कियों को चीजों से डरना व घबराना नहीं आता है। 

दिल नहीं दिमाग से सोचने वाली 

3 तारीख में जन्मी लड़कियां कोई भी फैसला लेने के लिए दिल की जगह दिमाग से सोचना सही समझती है। इनके मुताबिक सही निर्णय दिमाग से ही लिए जा सकते हैं। 

PunjabKesari

स्वाभिमानी

ये लड़कियां बहुत ही स्वाभिमानी होती है। ऐसे में इन्हें हर को परफेक्ट करने में ही सुकून मिलता है। इन्हें किसी का एहसान लेना बिल्कुल भी पसंद नहीं होता है। ये जिंदगी अपने हिसाब से जीना पसंद करती है। 

परफेक्ट पार्टनर की तलाश 

पार्टनर के मामले में इन लड़कियों के बहुत ही नखरे होते हैं। इन्हेें ऐसे पार्टनर की तलाश रहती है, जो एकदम परफेक्ट हो। इनकी खुशी व जरूरतों को अच्छे से समझे। साथ ही जो हर परिस्थिति में इनका साथ निभाए। 

मनमर्जी की मालिक 

इन लड़कियों को अपनी लाइफ में किसी की दखलअंदाजी बिल्कुल भी बर्दाश नहीं होती है। साथ ही रोमांटिक ना होने से ये जल्दी किसी के प्यार में भी नहीं पड़ती है। बात अगर शादी की करें तो इन्हें ऐसे जीवनसाथी की तलाश रहती है, जो इनके मुताबिक चले। 

PunjabKesari

करियर सबसे जरूरी

ये लड़कियां अपने करियर को सबसे ज्यादा अहमियत देती है। हम यूं भी कह सकते हैं कि इनके लिए प्यार से ज्यादा करियर मायने रखता है। अपनी मेहनत व लगन के चलते ये लड़कियां करियर में ऊंचाइयों को छूती है। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static